''बारिश बन जाना'': कश्मीर की ठंड में ऐसी थी हिना-शहीर की हालत,बोलीं- माइनस टेम्परेचर में हमें ट्राॅर्चर किया गया''

5/30/2021 11:26:26 AM

मुंबई: एक्ट्रेस हिना खान जल्द ही कुछ रंग प्यार के एक्टर शाहीर शेख के साथ जल्‍द ही नए म्‍यूजिक वीडियो 'बारिश बन जाना' में नजर आने वाली हैं। इस वीडियो में कपल का रोमांटिक अंदाज देखने को मिलेगा। हिना खान ने अपने अपकमिंग म्यूजिक वीडियो का टीजर और फर्स्ट लुक फैंस के साथ शेयर किया। इसी बीच 'बारिश बन जाना' के सेट एक वीडियो सामने आया है।

वीडियो को देखने के बाद ये साफ हो गया कि हिना खान और शाहीर शेख ने इस गाने की शूटिंग के दौरान कितने पापड़ बेले हैं। इस वीडियो को खुद हिना ने शेयर किया है। वीडियो के जरिए हिना खान ने बताया है कि शूटिंग की लोकेशन पर उनको और शाहीर शेख को किस तरह से टॉर्चर किया गया है। सामने आए इस वीडियो में हिना और शाहीर कश्मीर की सर्दी में कांपते नजर आ रहे हैं।

हिना और शाहीर ने इस गाने की शूटिंग की थी जो दौरान कश्मिर का तापमान माइनस में था। इस दौरान वहां बहुत ठंड थी और हिना और शाहीर के कई शूट ठंडे पानी में किए गए थे।

वीडियो शेयर कर हिना ने लिखा-'आइस कोल्ड बारिश और माइनस टेम्परेचर में इस तरह से हमें प्रताड़ित किया गया था और इस महिला ने कितनी खूबसूरती से इसे ‘बारिश बन जाना' नाम दे दिया। यह देखने में काफी रिलैक्सिंग और रोमांटिक लगता है, लेकिन इसके पीछे कड़ी मेहनत है।' 

बता दें हिना ने गाने का पहला पोस्‍टर हाल ही में शेयर किया था। पोस्ट में हिना को शाहीर पीछे से प्‍यार से गले लगाते दिख रहे हैं। पोस्‍टर शेयर करते हुए शाहीर ने लिखा- 'इस मॉनसून को प्‍यार का होने दें! #BaarishBanJaana 3 जुलाई को रिलीज हो रहा है। आप लोग कितने एक्‍साइटेड हैं?'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by HK (@realhinakhan)

 

अप्रैल में हिना और शाहीर ने कश्‍मीर से एक-दूसरे के साथ वाली तस्‍वीरें शेयर की थीं। इस तरह एक्‍टर्स ने अपने आने वाले गाने का संकेत दिया था। काम की बात करें तो हिना हाल ही में तन्‍मय सिंह के साथ म्‍यूजिक वीडियो 'Pathar Wargi' में नजर आई थीं।
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by HK (@realhinakhan)

 

 

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma