Pics: बाॅयफ्रेंड संग मालदीव्स पहुंचीं हिना खान, भीगे बदन में यूं दिए पोज

3/19/2021 2:12:17 PM

मुंबई: एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों परफेक्ट बीच लाइफ जी रही हैं। हिना बाॅयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ मालदीव्स हैं। इस वेकेशन ट्रिप की तस्वीरें वह सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। इन तस्वीरों में हिना का स्टनिंग लुक देखते ही बनता है।

एक तस्वीर में हिना समंदर में  मल्टी कलर की मोनोकनी में दिख रही हैं। वह भीगे हुए कातिलाना अंदाज से कैमरे के सामने पोज दे रही हैं।

वहीं कुछ तस्वीरों में हिना मल्टी कलर की स्कर्ट और क्रॉप टॉप पहने दिख रही हैं।  साथ ही उन्होंने कैप और सन ग्लासेज भी कैरी किए हुए हैं।

पूरे लुक में हिना काफी गॉर्जियस दिख रही हैं। हिना कैमरे के सामने स्टाइलिश अंदाज में पोज दे रही हैं। 

बता दें कि हिना को जब भी ब्रेक मिलता है। वह वेकेशन एंजाॅय करने के लिए कभी मालदीव तो कभी गोवा रवाना हो जाती हैं। कुछ महीने पहले भी वो मालदीव्स घूमने के लिए गई थीं। उस वक्त वो अपने पेरेंट्स और बॉयफ्रेंड के साथ थी।  

काम की बात करें तो हिना खान आखिरी बार बिग बाॅस 14 में नजर आईं थीं। शो में उन्होंनेसिद्धार्थ शुक्ला और गौहर खान के साथ तूफानी सीनियर्स बनकर एंट्री ली थी। 

 

Content Writer

Smita Sharma