''जग्गा जासूस'' बन हिना ने दिखाईं दिलकश अदाएं, एक्ट्रेस के डेनिम लुक से भी फैंस हुए इंप्रेस

2/7/2021 3:22:54 PM

मुंबई. एक्ट्रेस हिना खान अपने लुक को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहती है। एक्ट्रेस ट्रेडिशनल से वेस्टर्न हर लुक में परफेक्ट नजर आती है। एक्ट्रेस अपनी हॉट तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर आग लगाती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। जो खूब धमाल मचा रही हैं।


तस्वीरों में एक्ट्रेस जग्गा जासूस लुक में नजर आ रही है। इस लुक में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही है। एक्ट्रेस अपने नशीले नैनो के बाद फैंस के दिलों पर चला रही है। इससे पहले एक्ट्रेस ने डेनिम लुक में भी तस्वीरें शेयर की हैं।

डेनिम लुक में एक्ट्रेस बेहद स्टाइलिश नजर आ रही है। साथ में एक्ट्रेस ने ब्लैक कलर के शूज पहने हुए हैं। एक्ट्रेस ने मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है।

हिना इस लुक में अलग-अलग अंदाज में पोज दे रही है। फैंस इन तस्वीरों पर खूब प्यार बरसा रहे हैं और एक्ट्रेस के लुक की तारीफ कर रहे हैं।


काम की बात करें तो हिना ने शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से अपना करियर शुरू किया। इसके बाद एक्ट्रेस बिग बॉस और खतरों के खिलाड़ी में नजर आई।

हिना ने फिल्म 'हैक्ड' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हाल ही में एक्ट्रेस बिग बॉस 14 में सीनियर के तौर पर नजर आई थी। हाल ही में एक्ट्रेस की फिल्म विशलिस्ट रिलीज हुई थी।

Content Writer

Parminder Kaur