पिता के निधन के बाद हिना को आया था प्रियंका का मैसेज, एक्ट्रेस बोलीं-''पापा को खोने का दर्द क्या है वो समझती हैं''

5/28/2021 1:58:03 PM

मुंबई: एक्ट्रेस हिना खान के पिता का अप्रैल में आकस्मिक निधन हो गया था। पिता के निधन ने हिना को झकझोर दिया। वे अपने पिता के बेहद करीब थीं। सोशल मीडिया पर हिना अक्सर पिता की याद में पोस्ट शेयर करती रहती हैं। हिना के पिता के निधन की खबर मिलते ही उनके इंडस्ट्री से जुड़े दोस्तों ने उन्हें ट्वीट कर सांत्वना दी थी। इतना ही नहीं बाॅलीवुड और हाॅलीवुड में अपनी एक्टिंग का दम दिखा चुकी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने भी हिना के पिता की निधन की खबर सुनते ही उन्हें मैसेज भेजा था।

PunjabKesari

इस बात का खुलासा खुद हिना खान ने किया। इस दौरान हिना ने कहा कि  पिता के खोने का दर्द क्या होता है ये बात प्रियंका से बखूबी समझती हैं। एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में हिना खान ने कहा-'मैं वास्तव में प्रियंका चोपड़ा को लाइक करती हूं। वह एक बिजनेसवुमन होने साथ एक व्यस्त एक्ट्रेंस हैं। वह इतनी बिजी होने के बावजूद भी वह छोटी-छोटी बातों पर बहुत बारिकी से ध्यान देती हैं।

PunjabKesari

प्रियंका ने मुझे मेरे पिता के निधन के बाद एक टेक्स्ट मैसेज भेजा, जो काफी लंबा मैसेज था, लेकिन ईमानदारी से कहूं तो उसे केवल एक टेक्स्ट मैसेज कह देना गलत होगा क्योंकि वह एक दिल छू लेना वाला मैसेज था जिसमें उन्होंने 'मुझे खेद है, संवेदना' और सब कुछ लिखा था।' हिना ने आगे कहा- 'प्रियंका समझती है कि एक पिता को खोना का दर्द क्या होता है। उनका मैसेज  वास्तव में बेहद खास और दिल को छू लेने वाला था। '

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by HK (@realhinakhan)

 

कान्स फिल्म फेस्टिवल में मिली थी प्रियंका से हिना


हिना खान कान्स फिल्म फेस्टिवल 2019 में प्रियंका चोपड़ा से मिली थी। उन्होंने इस मुलाकात की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की थी। इसके साथ उन्होंने एक नोट लिखा था। अपने नोट में हिना ने प्रियंका का अपना इंस्पिरेशन बताई थीं।

PunjabKesari

इतना ही नहीं हिना खान ने अपने पोस्ट में लिखा था कि मेरी पहली फिल्म लाइन्स के प्रियंका ने उन्हें बधाई दी थीं। हिना ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपनी फिल्म 'लाइन्स' से डेब्यू किया था।हिना खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो कुछ दिन पहले उनका म्यूजिक वीडियो 'पत्थर वर्गी' रिलीज हुआ है। इसके अलावा हिना खान के पास कई प्रोजैक्ट्स हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News