''घर आना और राशन ले जाना'' हिना के ये शब्द सुन खिला गरीब परिवार का चेहरा, पैसे देते हुए बोलीं-''बस मेरे पापा के लिए दुआ करना''

7/7/2021 12:19:04 PM

मुंबई  एक्ट्रेस हिना खान को हाल ही में एक कैफे के बाहर स्पाॅट किया गया। इस दौरान हिना व्हाइट कलर के गरारा और येलो चिकनकरी कुर्ती में बला की खूबसूरत नजर आईं। हिना ने अपने लुक को ईयररिंग्स और स्ट्रेट बालों से पूरा किया। हिना के इस लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

लुक्स के अलावा हिना किसी ओर बात को लेकर भी चर्चा में है। दरअसल, इस दौरान महिला ने हिना से मदद मांगी तो उन्होंने  तुरंत उसे कुछ पैसे देकर मदद की। इतना ही नहीं महिला से अपने मैनेजर से अपने घर का पता लेने और उनसे आकर मिलने को कहा।

वहीं जब महिला हिना के पैर छूने के लिए झुक गई  तो एक्ट्रेस ने उन्हें रोक दिया और जाते समय महिला से अपने पिता की आत्मा के लिए प्रार्थना करने के लिए कहा। हिना का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस उनके इस कदम की तारीफ कर रहे हैं। 

View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

 

बता दें कि हिना के पिता ने 20 अप्रैल को दुनिया को अलविदा कहा था। हिना के पिता का निधन कार्डिक अरेस्ट के चलते हुए था। पिता ने निधन से हिना बुरी तरह टूट गईं थी।  
 

Content Writer

Smita Sharma