तेरी झुकी नजर तेरी हर अदा कमाल: टीवी की अक्षरा बहू के प्रिंसेस लुक ने लूटी महफिल,तस्वीरें देख आप भी कहेंगे WOW

10/18/2021 11:51:58 AM

मुंबई: टीवी की फैशन दीवा हिना खान हर बार अपने लुक्स से ये साबित कर देती हैं कि उन्हें फैशनिस्टाकहना गलत नहीं है। एथिनिक वियर से वेस्टर्न वियर तक और कैजुअल ड्रेस से स्विम वियर तक हिना हर आउटफिट को बेहद ही स्टाइलिश और स्वैग भरे अंदाज से कैरी करती हैं। 


 

ट्रेंडी कपड़ों, ज्वेलरी या अन्य एक्सेसरीज के साथ हिना फैंस को लगातार फैशन गोल देती रहती हैं। हाल ही हिना ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की, जो अब लोगों के बीच वायरल हो रही हैं।

इन तस्वीरों में हिना का प्रिसेंस लुक देखने को मिल रहा है। दरअसल, मुंबई में हाल ही में  बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक का आयोजन किया गया, जिसमें कई हसीनाओं ने अपने हुस्न के जलवे बिखेरे।

मुंबई के सेंट रेजिस होटल में चल रहे फैशन वीक के आखिरी दिन हिना शो स्टॉपर के रूप में दिखाई दी। उन्होंने फैशन वीक में रैंप पर वॉक करते हुए अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की जिसे देख कर हर कोई उनका दीवाना बनता जा रहा है।

लुक की बात करें तो हिना ने ड्यूल टोन्ड लहंगा कैरी किया था। मिनिमल मेकअप, चोकर ,शिमरी आईशेडो उनके लुक को परफेक्ट बना रही है।  इसी के साथ-साथ उन्होंने खुले बालों के ऊपर फ्लावरी हेयर बेंड लगा रखा है। इन तस्वीरो में वह बिलकुल एक डिज्नी प्रिंसेस की तरह लग रही है।


वर्कफ्रंट की बात करें तो हिना हाल ही में अंगद बेदी के साथ म्यूजिक वीडियो  'मैं भी बर्बाद'  में नजर आईं थी। 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma