रमजान: हिना खान ने रखा रोजा, कोरोनावायरस के संक्रमितों के लिए मांगी अल्लाह से दुआ

4/26/2020 9:03:06 AM

मुंबई: रमजान के पाक महीने की शुरुआत हो गई है। ऐसे बाॅलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के स्टार्स फैंस को रमजान की बधाई दे रहे हैं। वहीं एक्ट्रेस हिना खान भी रोजा रखा है। हिना ने अपने इंस्टा अकाउंट पर प्रार्थना करते की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

इन तस्वीरों में हिना  येलो कलर के सूट में नजर आ रही हैं।  नो मेकअप लुक में  भी हिना बेहद खूबसूरत दिखीं। उनकी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

तस्वीरों के साथ हिना ने कैप्शन में लिखा-'Ramadan Kareem।चलिए दुआ करते हैं। सुरक्षा के लिए दुआ करे हैं.।#FirstRoza #Positivity #WeShallGetThruThis। बता दें कि पिछले साल रमजान महीने में हिना खान अपनी फिल्म की शूटिंग के चलते बाहर थीं। बिजी शेड्यूल के बावजूद उन्होंने रोजा रखा था।

काम की बात करें तो हिना ने शो ये रिश्ता क्या कहलाता है से अपने करियर की शुरुआत की थी।इसके बाद वो बिग बॉस में नजर आईं। हाल ही में हिना   शो कसौटी जिंदगी की में नजर आई थीं। शो में उन्होंने वैंप का किरदार निभाया था। अपकमिंग प्रोजैक्ट की बात करें तो  हिना जल्द ही 'द लास्ट विश' में दिखेंगी। इस फिल्म में वह एक शादीशुदा महिला के रोल में हैं। इसके अलावा वह फिल्म 'कंट्री ऑफ ब्लाइंड' में नजर आएंगी। वहीं खबर हैं कि हिना एक्टर कुशाल टंडन के साथ ज़ी 5 की हाॅरर फिल्म में दिखेंगी।

 

Smita Sharma