Hina Khan Pics: एक्ट्रेस की हॉट पिंक लिपस्टिक...आंखो के काजल और बिखरी ज़ुल्फों ने चुराया फैंस का दिल

6/3/2023 2:04:26 PM

मुंबई। टीवी के पॉपुलर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम हिना खान आजकल काफी लामलाइट में बनी हुई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को G20 summit में देखा गया था।

हिना खान सोशल मीडिया पर हर दिन अपने लुक्स से फैंस को इंप्रेस करती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस बॉसी लुक में नजर आई हैं। हिना खान ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की कुछ बेहद ग्लैमरस फोटोज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।

इन फोटोज में हिना खान येलो ब्रालेट के साथ येलो को-आर्ड सेट पहने हुए किलर पोज दे रही हैं। हिना ने अपना ये हॉट लुक बोल्ड मेकअप, आंखो पर चश्मा और एक खूबसूरत नेकपीस के साथ पूरा किया है।

एक्ट्रेस की इन तस्वीरों पर उनके फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। कोई उन्हें स्टनिंग कह रहा है तो कोई उनके लुक को अमेजिंग बता रहा है। अब एक्ट्रेस ना सिर्फ टीवी बल्कि ओटीटी पर भी अपनी उम्दा कलाकारी के जलवे बिखेर चुकी हैं।

Sub Editor

Diksha Raghuwanshi