डेनिम लुक में स्टनिंग दिखीं हिना खान, नो मेकअप ऐसी तस्वीरें आईं सामने

12/6/2019 3:59:59 PM

मुंबई: एक्ट्रेस हिना खान राजस्थान में बाॅयफ्रेंड संग क्वलिटी टाइम स्पेंड करने के बाद मुंबई लौट आई हैं। हिना ने वेकेशन की कई तस्वीरें अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं। हाल ही में हिना की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं।

इस तस्वीरों में एक्ट्रेस का स्टनिंग लुक देखने को मिल रहा है। सामने आईं इन तस्वीरों में हिना पर्पल कलर के टाॅप और ब्लू जींस में दिख रही हैं। इस दौरान उन्होंने डेनिम जैकेट भी कैरी की थी।

नो मेकअप लुक में भी हिना बेहद खूबसूरत लग रही हैं। हिना ने ट्रांसपेरेंट शेड्स से अपने लुक को पूरा किया था। फैंस हिना की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।  

बता दें कि हिना अपने अनोखे स्टाइल और फैशनेबल अंदाज के लिए जानी जाती हैं।  वह जो भी पहनती हैं उसमें उनका कॉन्फिडेंस साफ झलकता है। बिग बॉस में भी हिना अपने फैशन सेंस की वजह से चर्चा में रहती थी। हिना को कैमरे से खेलना अच्छे से आता है। हिना की हर तस्वीर उनके फैंस के बीच कोहराम मचा जाती है।

काम की बात तरें तो हिना इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म हैक्ड को लेकर खबरों में बनीं हुई हैं। फिल्म में हिन मेनलीड किरदार निभाती नजर आएंगी। यह फिल्म 31 जनवरी 2020 को रिलीज होने वाली है।

यह एक थ्रिलर फिल्म होगी, जहां हिना एक मैगजीन एडिटर का किरदार निभाने वाली हैं। इसके अलावा हिना कई प्रोजैक्ट्स में बिजी हैं। 

 

Smita Sharma