हाॅट ड्रेस पहन कातिलाना अंदाज में नजर आई हिना खान, तस्वीरें मचा रही हैं तहलका

7/17/2018 2:37:19 PM

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस हिना खान अक्सर अपनी बोल्ड लुक की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। हिना इन दिनों दिल्ली में हैं। दरअसल, हिना यहां पर अपने नए म्यूजिक वीडियो ‘भसूदी’ के लॉन्च के लिए पहुंची है।

 

 

 

गाने  के प्रमोशन के दूसरे दिन हिना का कातिलाना अंदाज देखने को मिला। इस दौरान वह व्हाइट कलर की ड्रेस पहने काफी हाॅट लग रही हैं। फैंस उनके इस लुक को काफी पसंद कर रहे हैं। 

 

 

वहीं पहले दिन हिना का जबरदस्त अंदाज देखने को मिला था। हिना ने ‘भसूदी’ के प्रमोशन के लिए शिमरी क्रॉप टॉप के साथ मैचिंग किए हुए पैंट पहनी थी। खुले बालों में हिना खान की खूबसूरती देखते ही बन रही थी।

 

 

बता दें कि इस गाने को सोनू ठुकराल ने अपनी आवाज से सजाया है। गाने के टीजर में हिना खान का दिलकश अंदाज देखने को मिला। यह गाना 17 जुलाई को रिलीज होगा।


 

 

 

 

 

 

 

 

Punjab Kesari