ब्लू लहंगे में गाॅर्जियस दिखीं हिना खान, काउच पर बैठ यूं दिए पोज

2/26/2020 9:42:42 AM

मुंबई: एक्ट्रेस हिना खान हमेशा ही अपने फैशन और ड्रेसिंग सेंस से फैंस को इंप्रेस करती हैं। टीवी की आदर्श और संस्कारी बहू अनपे बोल्ड तस्वीरों से सोशल साइड पर तहलका मचाती रहती हैं। उनका स्टाइल गेम हमेशा इस बात पर रहता है कि वह क्या पहनें।

अगर हिना को टीवी इंडस्ट्री की स्टाइल क्वीन कहा जाए तो इसमें कुछ गलत नहीं होगा। हाल में हिना की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं।

सामने आईं इन तस्वीरों में हिना का ट्रेडिशनल लुक देखने को मिल रहा है। हिना ब्लू कलर के लहंगे में बला की खूबसूरत दिख रही हैं।

इसके साथ सटबल मेकअप, बन, चोकर, चूड़ियां हिना के लुक को चार-चांद लगा रहे हैं। हिना काउच पर बैठ स्टाइलिश अंदाज में पोज दे रही है। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

काम की बात करें तो हिना 'द लास्ट विश' और इंडो-हॉलीवुड फिल्म कंट्री ऑफ ब्लाइंड में नजर आएंगी। 'द लास्ट विश' में वह एक शादीशुदा महिला और कंट्री ऑफ ब्लाइंड में दिव्यांग लड़की की भूमिका में हैं। वहीं कुशाल की बात करें तो वह आखिरी बार सीरियल बेहद में नजर आए थे। 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Smita Sharma