समंदर किनारे टीवी की संस्कारी बहू ने मचाया कोहराम, रेत में लेट यूं दिए पोज

12/24/2019 12:01:33 PM

मुंबई: टीवी की संस्कारी बहू यानि हिना खान अपनी तस्वीरों को लेकर काफी चर्चा में हैं। हिना इन दिनों मालदीव में बाॅयफ्रेंड रॉकी जायसवाल संग वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। हिना अपने इस वेकेशन ट्रिप की कई तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कर रही हैं।

हाल ही में एक बार फिर एक्ट्रेस की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। इन तस्वीरों में हिना बीच किनारे आरेंज बिकिनी में दिख रही हैं। हिना बीच किनारे काफी मस्ती भरे अंदाज में दिख रही हैं।

इन तस्वीरों में टीवी की कमोलिका शरीर पर रेत लगाकर जमकर पोज दे रही हैं। एक्ट्रेस की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।  

बता दें कि हिना टीवी इंडस्ट्री की फैशन क्वीन है। हिना अपनी बोल्ड तस्वीरों से सोशल साइड पर तहलका मचाती रहती हैं। इंडस्ट्री में आने के बाद हिना के लुक्स में काफी बदलाव देखने को मिला।

वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में हिना खान और प्रियांक शर्मा का म्यूजिक वीडियो 'रांझणा' रिलीज हुआ था, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। हिना खान जल्द ही विक्रम भट्ट की 'हैक्ड' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं।

यह फिल्म 1 जनवरी 2020 को रिलीज होगी। इसके अलावा हिना ने 'डैमेज 2' की शूटिंग खत्म की है। इसके अलावा एक्ट्रेस इंडो-हॉलीवुड फिल्म कंट्री ऑफ ब्लाइंड में नजर आएंगी।

Smita Sharma