प्लाजो सूट में हिना खान का ग्लैमरस लुक, तस्वीरों से नजर हटा पाना होगा मुश्किल

4/28/2020 1:03:42 PM

मुंबई: एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों लॉकडाउन के चलते घर में ही कैद है। बीते दिनों रमजान पाक का महीना भी शुरु हुआ है। ऐसे में एक्ट्रेस भी रमजान रख रही हैं। वहीं हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

सामने आईं इन तस्वीरों में हिना खुश और उम्मीद से भरी नजर आ रही हैं। लुक की बात करें तो हिना येलो कलर के प्लाजो सूट में बेहद ही खूबसूरत दिख रही हैं।

इसके साथ मिनिमल मेकअप, ब्राउन लिपस्टिक, बन और ईयरिंग्स उनके लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। हिना बेहद ही चुलबुले अंदाज में पोज दे रही हैं। फैंस हिना की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

बता दें कि इससे पहले हिना ने एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में वह जमकर वर्कआउट भी करती नजर आ रही हैं। हिना खान अपने फिटनेस को लेकर काफी सजग हैं और इस बात का सबूत उनकी ये वीडियो और तस्वीरें दे रही हैं।

हिना खान ने वर्कआउट का वीडियो शेयर करते हुए लिखा- #QuarantineWorkout.. दिनों की गिनती मत करो.. ऐसा करो कि दिन गिनती करे। रमजान का पाक महीना शनिवार से शुरू हो गया है।

काम की बात करें तो हिना जल्द ही 'द लास्ट विश' में दिखेंगी। इस फिल्म में वह एक शादीशुदा महिला के रोल में हैं। इसके अलावा वह फिल्म 'कंट्री ऑफ ब्लाइंड' में नजर आएंगी। वहीं खबर हैं कि हिना एक्टर कुशाल टंडन के साथ ज़ी 5 की हाॅरर फिल्म में दिखेंगी।
 

Smita Sharma