लाइट पिंक लहंगे में चांद का टुकड़ा दिखीं हिना खान,तस्वीरें देख फैंस हुए फिदा

4/18/2021 1:23:02 PM

मुंबई: टीवी से लेकर बाॅलीवुड में अपनी पहचान बना चुकी हिना खान अपने स्टाइलिश अंदाज के लिए जानी जाती हैं। हिना की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाती हैं। हाल ही में हिना की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं, जिसमें उनका ट्रेडिशनल लुक देखने को मिल रहा है।

हिना की ये तस्वीरें उनके हाल ही में रिलीज हुए म्यूजिक वीडियो बेदर्द की हैं। लुक की बात करें तो हिना लाइट पिंक लहंगे में दिख रही हैं। अपने लाइट पिंक लहंगे को हिना ने डार्क पिंक दुपट्टे का कॉम्बिनेशन दिया है।

इसके साथ ही उन्होंने रेड दुपट्टा भी कैरी किया है। हाथों में हेवी चूड़ी और कंगन उनके लुक को रॉयल बना रही हैं। इसके साथ ही मांग टीका, हैवी नेकलेस और नथ पहने हिना चांद का टुकड़ा लग रही हैं। 

हिना के लेटेस्ट फोटोशूट में उनकी अदाएं कमाल की हैं। हिना का ट्रेडिशनल अवतार देख फैंस उनकी खूबसूरती का दीदार करते नहीं थक रहे हैं। हिना खान के इस लुक को देख लोगों ने जमकर तारीफ की। 

बता दें कि हिना खान का फीचर गाना 'बेदर्द' अब रिलीज हो चुका है। इस हार्टब्रेकिंग गाने को स्टेबिन बेन ने ही गाया है। साॅन्ग में हिना ने प्यार में धोखा खाई हुई लड़की का किरदार निभाया है। हिना और स्टेबिन बेन की जोड़ी भी काफी पसंद की जा रही है। 
 

Content Writer

Smita Sharma