ह‍िना खान की बिगड़ी तबीयत, तस्वीर शेयर कर दी फैंस को जानकारी

6/24/2019 4:18:26 PM

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस हिना खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, हिना की तबीयत ठीक नहीं है। हाल ही में हिना ने अपने इंस्टा स्टोरी पर अपनी एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की है। फोटो शेयर करते हुए हिना ने अपनी तबीयत के बारे में बताया है। हिना ने अपने फोटो को कैप्शन में हिना लिखा, 'Unwell'। 

 

 

बता दें कि बीते कुछ दिनों से हिना यूरोप में अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग में बिजी थीं। कुछ दिन पहले ही हिना अपनी फिल्म विशलिस्ट का फर्स्ट शेड्यूल पूरा कर के घर लौटीं हैं। इंडिया आने के बाद भी हिना खान अपने प्रोजेक्ट्स में काफी बिजी है। आराम न मिल पाने की वजह से हिना की तबीयत थोड़ी खराब हो गई है।

 

 

वहीं ऐसी खबरें थीं कि हिना खान के सीरियल कसौटी जिंदगी 2 छोड़ने के बाद वो शो में वापसी कर सकती हैं। लेकिन हिना ने इन सभी खबरों महज अफवाह बताया था। हिना खान की बात करें तो सीरियल्स के बाद अब हिना के फैंस को उनकी फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। ये देखना दिलचस्प होगा की सीरियल के बाद हिना खान की फिल्में दर्शकों को कितनी पसंद आएंगी।
 

Konika