मालदीव में हिना खान ने रोहित रॉय के साथ की मस्ती, व्हाइट ड्रेस में एक्ट्रेस के गॉर्जियस लुक पर अटकी फैंस की निगाहें

9/13/2021 1:57:54 PM

मुंबई. एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों बॉयफ्रेंड रॉकी जयसवाल के साथ मालदीव में वेकेशन एंजॉय कर रही है। एक्टर रोहित रॉय भी पत्नी के साथ मालदीव पहुंच गए हैं। हाल ही में हिना और रोहित का मालदीव बीच पर मस्ती करते हुए का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।


वीडियो में हिना व्हाइट ड्रेस में नजर आ रही है। लाइट मेकअप और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में एक्ट्रेस गॉर्जियस लग रही है। वहीं रोहित व्हाइट टी-शर्ट और ब्लू डेनिम जींस में हैंडसम लग रहे हैं। दोनों फिल्म 'शेरशाह' के सॉन्ग 'कित्थे चलिए' पर मस्ती और रोमांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। रोहित हिना को झूला झूलते हुए, बीच पर दौड़ते हुए और बाहों में उठाए हुए नजर आ रहे हैं। फैंस इस वीडियो को खूब प्यार दे रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Rohit Bose Roy (@rohitboseroy)

बता दें रोहित ने अपनी वाइफ के साथ भी कुछ तस्वीरें शेयर की थी, जिसमें कपल मैचिंग आउटफिट में नजर आए थे। हिना के काम की बात करें तो हिना ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इससे एक्ट्रेस को काफी लोकप्रियता मिली थी। इसके बाद एक्ट्रेस 'खतरों के खिलाड़ी' में नजर आई थी। इसके बाद एक्ट्रेस 'बिग बॉस 11' में नजर आई थी। इसके अलावा एक्ट्रेस 'बिग बॉस 14' में सीनियर के तौर पर भी नजर आई थी। हिना फिल्म हैक्ड से बॉलीवुड में भी डेब्यू कर चुकी है। 

Content Writer

Parminder Kaur