उफ्फ! रेत में लिपटीं हिना ने मालदीव बीच पर दिखाईं अदाएं, बिकिनी लुक वाली Pics ने लगाई आग

3/31/2021 1:25:46 PM

मुंबई: एक्ट्रेस हिना खान अक्सर अपनी दिलकश तस्वीरों की वजह से खबरों में छाई रहती हैं। अब एक बार फिर कुछ ऐसा हुआ है जिसे देख फैंस भी आह भर रहे हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने इंस्टा पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं,जिसमें उनका बोल्ड लुक देखने को मिल रहा है।

शेयर की इन तस्वीरों नें हिना खान ने पिंक कलर की पोल्का डॉट बिकिनी पहनी है जिसके साथ उन्होंने मैचिंग श्रग भी कैरी किया है।

हिना रेत में लिपट कातलिना अंदाज में पोज दे रही हैं। हिना ने अपने इस लुक को ब्लैक गॉगल्स लगाए थे। हिना की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर सनसनी मचा रही हैं। फैंस मन ही मन उनका यह सिजिलिंग अवतार देख आहें भर रहे हैं।


बता दें कि हिना खान हाल ही में राॅकी जायसवाल संग मालदीव वेकेशन पर गई थी। मालदीव्स ट्रिप से तो उन्होंने अपनी एक से बढ़कर एक तस्वीरें शेयर कर फैंस को रिझाया था। वहीं अब मुंबई लौट कर भी हिना इस ट्रिप की तस्वीरें शेयर कर रही हैं। 

काम की बात करें तो हिना ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से टीवी इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। इसके बाद वह खतरों के खिलाड़ी और 'बिग बॉस 11'  का भी हिस्सा रही हैं। हिना ने विक्रम भट्ट की फिल्म 'हैक्ड' से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। 

 

Content Writer

Smita Sharma