मोनोकिनी पहन समंदर किनारे हिना खान ने मचाया गदर, कर्वी फिगर देख फैंस के छूटे पसीने

6/22/2022 3:12:23 PM

मुंबई: एक्ट्रेस हिना खान इंडस्ट्री ही उन हसीनाओं में से हैं जो अपने फैशन से हमेशा ही तारीफ बटोरती हैं। अवॉर्ड शो से लेकर कांस तक हर जगह वो अपने लुक्स से हर किसी को इंप्रेस करते दिखती हैं। हिना बोल्ड आउटफिट को  इस तरह से कैरी करती हैं जिसमें उनका कॉन्फिडेंस लेवल कमाल का दिखता है।

यही कारण है कि हसीना की तस्वीरें सामने आते ही मिनटों में वायरल हो जाती हैं। हाल ही में रैंप वॉक कर सुर्खियां बटोरने के बाद अब वो अपने मोनोकोनी लुक से कहर ढा रही हैं। समंदर किनारे हिना का किलरफोटोशूट देख लोगों के दिलों की धड़कने बढ़ गई हैं। 

हिना डिजाइनर शिवान एंड नरेश की ग्रीन कलर की मोनोकनी कैरी है जिसमें नजर आ रही कट-डिटेल इसे स्टाइलिश बना रही थी। ये बॉडीसूट वन-शोल्डर पैटर्न में था और इसमें एक तरफ कमर तक कट था जिसमें उनकी कर्वी फिगर शो होती हुई दिख रही थी।

इस आउटफिट में में न सिर्फ अपने बॉडी कर्व्स फ्लॉन्ट कर रही थीं, बल्कि टोन्ड लेग्स भी शो कर रही थी। इसके साथ उन्होंने  उन्होंने मल्टीकलर स्टोल कैरी किया था। 
हिना ने मिनिमल मेकअप, सनग्लासेस और गोल्डन नेकलेस से अपने इस हॉट लुक को कम्पलीट किया था।

वर्कफ्रंट की बात करें तो हिना इन दिनों वह अपनी वेब सीरीज 'सेवेन वन' को लेकर चर्चा में हैं। इसके अलावा उनकी हिंदी-इंग्लिश फिल्म ‘कंट्री ऑफ ब्लाइंड’ जल्द रिलीज हो रही है। 

 

 

 

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma