ब्वॉयफ्रैंड रॉकी की बाहों में इस तरह खोई नजर आईं हिना खान, देखें क्यूट तस्वीरें

2/16/2018 10:10:00 AM

मुंबई: टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 11 की रनअरप रही हिना खान इन दिनों ब्वॉयफ्रैंड  रॉकी जायसवाल के साथ श्रीलंका में वैकेशन एंजॉय करने गईं हुईं हैं। जिसकी तस्वीरें वह फैंस के साथ शेयर करती रहत हैं।

वह तस्वीरों में काफी मस्ती करते हुए नजर आ रहें हैं। बताया जा रहा है कि कल वेलेंटाइन डे के मौके पर ही रॉकी का जन्मदिन भी था और हिना ने अपने अंदाज में रॉकी के इस जन्मदिन को खास बना दिया। बिग बॉस के घर से बाहर निकलने से पहले ही हिना ने वैकेशन की प्लानिंग कर ली थी।

बता दें कि रॉकी हिना के सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ कि सुपरवाइजिंग प्रोड्यूसर थे।

खैर दोनों का रिश्ता लोगों के सामने तभी आया जब हिना ने सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 11’ पर आने का फैसला किया है। बिग बॉस के लॉन्च के दौरान रॉकी, हिना के माता पिता के साथ नजर आए थे।

इसके बाद रॉकी ने ‘बिग बॉस’ के घर में दो बार एंट्री भी ली। इसी दौरान रॉकी ने टीवी पर पहली बार हिना के साथ अपने रिश्ते को कबूला था।