समंदर में गोते लगाती दिखीं हिना खान, ओरेंज बिकिनी में दिखाया किलर फिगर

12/26/2019 4:28:00 PM

मुंबई: एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों मालदीव में बाॅयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। इस वेकेशन ट्रिप की तस्वीरें एक्ट्रेस अपने इंस्टा अकाउंट पर फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। मालदीव में टीवी की संस्कारी बहू का बेहद ही बोल्ड अंदाज देखने को मिल रहा है।

हाल ही में एक बार फिर हिना की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। इन तस्वीरों में हिना पानी में गोते लगाती दिख रही हैं। सामने आईं इन तस्वीरों में एक्ट्रेस पिंक कलर की बिकिनी में दिख रही हैं।

वहीं कुछ तस्वीरों में हिना ओरेंज कलर की बिकिनी में दिख रही हैं। इसके साथ उन्होंने व्हाइट कलर का श्रग कैरी किया है। समंदर किनारे हिना कातिलाना अंदाज में पोज दे रही हैं।

हिना की ये तस्वीरें देख आफके होश उड़ जाएंगे। एक्ट्रेस की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।  

वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में हिना खान और प्रियांक शर्मा का म्यूजिक वीडियो 'रांझणा' रिलीज हुआ था, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। हिना खान जल्द ही विक्रम भट्ट की 'हैक्ड' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं।

यह फिल्म 1 जनवरी 2020 को रिलीज होगी। इसके अलावा हिना ने 'डैमेज 2' की शूटिंग खत्म की है। इसके अलावा एक्ट्रेस इंडो-हॉलीवुड फिल्म कंट्री ऑफ ब्लाइंड में नजर आएंगी।

Smita Sharma