को-स्टार दिव्या भटनाग के निधन से दुखीं हिना खान, पोस्ट शेयर कर बोलीं- तुम बहुत याद आओगी

12/7/2020 3:12:14 PM

मुंबई: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' एक्ट्रेस दिव्या भटनागर ने का निधन हो गया है। वह 34 साल की थीं। दिव्या का निधन सुबह 3 बजे हुआ है। दिव्या के निधन की खबर से पूरी इंटरटेरमेंट इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। दिव्या की मौत के बाद स्टार्स लगातार उनकी याद में पोस्ट शेयर कर रहे हैं।

वहीं उनके साथ खास बॉन्डिंग रखने वाली हिना तो एक्ट्रेस के निधन से टूट गई हैं। हिना ने अपनी दोस्त की याद में एक इमोशनल पोस्ट शेयर की है।

 

हिना ने  दिव्या की एक तस्वीर शेयर कर लिखा- 'देखें,दिव्या ने अपने कैप्शन में कहा ही था। यह लड़की सोना थीं, खुलकर जिंदगी जीती थीं। बहुत ही खूबसूरत इंसान थीं और इनकी आंखों में चमक दिखती थी। तुम्हारी बहुत याद आएगी। भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दें।' बता दें कि दिव्या ने सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में गुलाबो का किरदार निभाया था। 

 

वेंटीलेटर पर थी दिव्या 

दिव्या कोरोना वायरस का शिकार हो गई थीं। इसके बाद उन्हें गोरेगांव के एसआरवी अस्पताल में एडमिट करवाया गया था। खबरों की मानें तो उन्हें निमोनिया हुआ था। उनका ऑक्सीजन लेवल कम हो रहा था, जिस वजह से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। 

Smita Sharma