‘ये रिश्ता ..’ की अक्षरा ब्वॉयफ्रेंड के साथ बिता रही है कोज़ी मोमेंट्स, देखें तस्वीरें

7/4/2017 1:57:28 PM

मुंबई: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की एक्ट्रैस अक्षरा यानि कि हिना खान इन दिनों कलर्स टीवी के रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 8’ की शूटिंग के लिए स्पेन में हैं। और यहां वह अपने ब्वॉयफ्रेंड को बहुत मिस कर रही थीं। मगर फिलहाल हिना की उनके ब्वॉयफ्रेंड से दूरी कम हो गई है।

जी हां, हिना ने हाल के दिनों में इंस्टाग्राम पर अनपे व्बॉयफ्रेंड रॉकी के साथ की तस्वीरों को शेयर किया है। जिसमें दोनों बेहद कोज़ी मोमेंट्स को शेयर करते दिखाई दे रहे हैं।

स्टार प्लस के मशहूर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में हमेशा सिंपल सा किरदार निभाने वाली हिना असल जिंदगी में काफी ग्लैमरस है।

जानकारी के लिए बता दें कि हिना और रॉकी जायसवाल की मुलाकात स्टार प्लस के मशहूर सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के सेट पर हुई थी।

हिना अक्सर रॉकी के साथ इंस्टाग्राम पर तस्वीरों को शेयर करती रहती हैं। रॉकी भी अपने इंस्टाग्राम पेज पर हिना के साथ तस्वीरों को शेयर करते हैं।