Hina Khan ने परिवार संग कंप्लीट किया पहला उमराह, यूजर्स इस वजह से कर रहे एक्ट्रेस को ट्रोल

3/22/2023 12:48:02 PM

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। टीवी की चर्चित बहू हिना खान रमजान से पहले मक्का उमराह करने पहुंची है। इसकी जानकारी उन्होंने अपनी लेटेस्ट पोस्ट में दी थी। जब से ही वह लगातार अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मक्का की फोटो और वीडियोज शेयर कर रही हैं। जहां एक तरफ फैंस हिना के उमराह से खुश हैं, तो वहीं कुछ यूजर्स उन्हें जम कर ट्रोल कर रहे हैं। 

 

हिना खान ने पूरा किया पहला उमराह
बता दें कि, 22 मार्च को हिना खान ने अपने परिवार के साथ अपना पहला उमराह कंप्लिट किया। जिसकी तस्वीर भी एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। इस फोटो में वह अपने भाई और मां के साथ पोज देती नजर आईं। हिना ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- "पहला उमराह मुकम्मल। अल्लाह हमारी इबादत को कबूल करें।" 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Hina Khan (@realhinakhan)

 

यूजर्स कर रहे एक्ट्रेस को ट्रोल
हिना के इस उमराह को लेकर कुछ फैंस तो काफी खुश हैं। लेकिन वहीं, कुछ यूजर्स उन्हें नाराज नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- "मक्का मदीना आप जैसे लोगों के लिए नहीं है, छोटे-छोटे कपड़े पहनकर इंडस्ट्री में काम करने के बाद मक्का मदीना जाए पाप धुलने के लिए।" दूसरे यूजर ने लिखा- "इसे कहते हैं 100 चूहे खाकर बिल्ली चली हज। रॉकी को भी ले जाती।" वही, एक अन्य यूजर ने लिखा- "क्या मतलब पूरे साल मॉडल बनती फिर रही थी, फिर एक दिन इबादत की ख्वाहिश हो गई।"

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Hina Khan (@realhinakhan)

 

कपड़ो को लेकर ट्रोल हुईं हिना
यहां तक तो कुछ लोग हिना खान को इडस्ट्री छोड़ने की हिदायत दे रहे हैं। बता दें कि, हिना खान रियल लाइफ में काफी बोल्ड और ग्लैमरस है। यहीं वजह है कि लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

kahkasha


Recommended News

Related News