वेलेंटाइन पर रॉकी जायसवाल संग दिखा हिना खान का ''इश्क वाला लव'', मिस्र में खास अंदाज में सेलिब्रेट किया बॉयफ्रेंड का बर्थडे

2/15/2022 12:53:54 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस हिना खान के लिए 14 फरवरी बेहद खास होता है, क्योंकि इस दिन उन्हें सेलिब्रेशन की एक नहीं बल्कि दो-दो वजहें होती हैं। वेलेंटाइन डे पर बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल का बर्थडे होने के चलते हिना इस दिन को दुगनी खुशी के साथ मनती आई हैं। इस बार भी उन्होंने रॉकी का बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए वेलेंटाइन मनाया। इस मौके को खास अंदाज में मनाने के लिए कपल मिस्र पहुंचा, जहां उन्होंने जमकर एंजाय किया। कपल के सेलिब्रेशन की ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

मिस्र में जमकर एंजॉय करते हुए की तस्वीरें शेयर कर हिना खान ने कैप्शन में लिखा- " जन्मदिन मुबारक हो। मेरे रॉकस्टार हीरो .'' 


इन तस्वीरों में मिस्र की खूबसूरत वादियों में अपने पलों को खूब एंजॉय करते दिख रहे हैं और एक दूसरे के कंधे पर पोज दे रहे हैं। एक तस्वीरें में दोनों हवा में उछलते हुए नजर आ रहे हैं। 


इसके अलावा इंस्टा स्टोरी पर शेयर की गई तस्वीरों में कपल के बीच रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है। रॉकी संग एक तस्वीर के साथ हिना ने लिखा इश्क वाला लव।


फैंस कपल की इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं और खूब प्यार भी लुटा रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by HK (@realhinakhan)

बता दें, हिना खान और रॉकी जायसवाल पिछले कई सालों से रिलेशनशिप में हैं। उन्होंने हिना के बिग बॉस 11 के सीजन तक अपने अफेयर को गुप्त रखा था।  


 वर्कफ्रंट पर हिना खान इन दिनों कई म्यूज‍िक वीड‍ियोज में नजर आ रही हैं। उन्हें पिछली बार शाहीर शेख के साथ 'मोहब्बत है' और अंगद बेदी के साथ 'मैं भी बर्बाद हूं' म्यूज‍िक वीड‍ियो में देखा गया था।  

Content Writer

suman prajapati