कपल की मस्तीः हिना खान ने बॉयफ्रेंड के सिर पर तानी पिचकारी वाली बंदूक, रॉकी ने मुट्ठी भर-भरकर एक्ट्रेस को लगाया रंग

3/19/2022 1:35:28 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. 18 मार्च को पूरे देश भर में खूब धूमधाम से होली सेलिब्रेट की गई। वहीं बॉलीवुड और टीवी स्टार्स भी होली के रंगों में रंगे नजर आए। ऐसे में मशहूर एक्ट्रेस हिना खान कैसे पीछे रह सकती थीं। उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल संग खूब होली खेली, जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। फैंस कपल की इन मस्तीभरी तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।


इन तस्वीरों में हिना खान व्हाइट आउटफिट पहने होली के रंगों से रंगी बिल्कुल रंगीन दिखाी दे रही हैं। वह अपने हाथों में येलो रंग लेकर खूब उड़ा रही हैं।

 

वहीं हिना के बॉयफ्रेंड भी व्हाइट शर्ट और ब्लैक शॉर्ट पहने कलरफुल दिख रहे हैं और एक्ट्रेस को मुट्ठी भरभर के रंग लगा रहे हैं। कपल ने सिर्फ रंगो के साथ नहीं, बल्कि पिचकारी में पानी भरकर भी एक दूसरे को खूब भिगोया।


पिचकारी वाली बंदूक रॉकी के सिर पर तान हिना ने पोज दिए।

 

एक तस्वीर में वह बॉयफ्रेंड को अपनी बाहों से उठाए नजर आईं तो एक में कपल हवा में उड़ता हुआ पोज देता दिखा।

 

 

कपल की ये मस्तीभरी तस्वीरें फैंस का खूब दिल जीत रही हैं। 

 

काम की बात करें तो हिना खान को आखिरी शाहीर शेख के साथ 'मोहब्बत है' और अंगद बेदी के साथ 'मैं भी बर्बाद हूं' म्यूज‍िक वीड‍ियो में देखा गया था। इन गानों को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।
 

  

Content Writer

suman prajapati