Birthday Celebration:हिना ने सेलिब्रेट किया मां का बर्थडे, खुशी के मौके पर यूं गम छिपाती दिखीं एक्ट्रेस की मां

8/24/2021 10:44:20 AM


मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस हिना खान के पिता का कुछ महीने पहले ही निधन हुआ है। पिता के निधन के बाद से ही हिना खान अपनी मां का पूरा ख्याल रख रही हैं। अब हाल ही में हिना खान ने मां का बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस दौरान की तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं। तस्वीरों में हिना की मां केक काटती दिख रही हैं। शेयर की इन तस्वीरों में हिना की मां की आंखों में पति को खोने का गम साफ दिख रहे हैं। केक काटते हुए वह थोड़ा इमोशनल हो जाती हैं। वह खुशी के इस मौके पर अपने आंसू छिपाती नजर आ रही हैं। 

इससे पहले हिना खान मां को बर्थडे विश करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। तस्वीरों में हिना की मां बेटी के कंधों पर सिर रखे नजर आ रही हैं।

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए हिना ने लिखा-'मेरे पापा और भगवान के आशीर्वाद से मैं हमेशा आपके आगे खड़ी रहती हूं हर दुख, मुसीबत और कठिनाई को संभालने के लिए। मैं आज और हमेशा आपकी फोर्स फील्ड बनकर रहूंगी मेरी सुपरमॉम, एक सुरक्षाचक्रआ की तरह।

मैं हमेशा पापा की तरह आपकी ताकत बनकर साथ रहूंगी। हम इसमें हमेशा साथ हैं, चाहे कुछ भी हो। हैप्पी बर्थडे मम्मी।' हिना खान की इस पोस्ट पर उनके कई फैंस और दोस्त उनकी मां को ज्नमदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। हिना की इस पोस्ट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

जानकारी के लिए बता दें कि हिना के पिता असलम खान का 20 अप्रैल को कार्डिक अरेस्ट के चलते निधन हो गया था। जिस समय हिना के पिता का निधन हुआ ता उस वक्त एक्ट्रेस कश्मीर में थी। पिता के निधन की खबर मिलते ही एक्ट्रेस फौरन मुंबई लौट आईं थीं। 

काम की बात करें तो हिना अपनी अपकमिंग फिल्म 'लाइन्स' की वजह से भी चर्चा में हैं। 2 साल पहले इस फिल्म का पोस्टर रिलीज हुआ है। इसके अलावा एक्ट्रेस इंडो-हॉलीवुड फिल्म 'कंट्री ऑफ ब्लाइंड' में नजर आएंगी। फिल्म में हिना दिव्यांग लड़की की भूमिका निभा रही हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by HK (@realhinakhan)

 

Content Writer

Smita Sharma