B''day spcl: बोल्ड एंड ग्लैमरस लुक्स को लेकर चर्चा में रहती हैं हिना खान, टीवी की संस्कारी बहू से बॉलीवुड पर यूं जमाई धाक

10/2/2020 11:18:11 AM

मुंबई. फैंस के दिलों पर राज करने वाली हिना खान आज अपना 33वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रही है। हिना का जन्म 02 अक्टूबर, 1987 को श्रीनगर में हुआ। हिना का एक्टिंग की दुनिया में आने का कोई सपना नही था। पढ़ाई पूरी करने के बाद हिना ने एयर होस्टेस कोर्स के लिए अप्लाई कर दिया था लेकिन उस समय मलेरिया होने की वजह से वह ज्वाइन नही कर पाई थी। एक्ट्रेस बनने से पहले हिना जर्नलिस्ट बनना चाहती थी। लेकिन उन्हें एक्टिंग का ऑफर मिल गया और किस्मत उन्हें टीवी इंडस्ट्री में ले आई।


हिना खान ने अपने करियर की शुरूआत साल 2009 में टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से की। इस शो में हिना ने अक्षरा सिंघानिया का किरदार निभाया। इस शो से हिना को एक नई पहचान मिली। लोग हिना को अक्षरा के नाम से पहचानने लगे थे। लोग भूल ही गए थे कि अक्षरा का असली नाम हिना है। 8 साल बाद हिना ने शो छोड़ने का फैसला लिया। इस शो ने हिना को कई अवार्ड्स दिए। इसके बाद हिना ने 'कसौटी जिंदगी 2' में कोमोलिका चौबे का रोल निभाया। जिसे खूब पसंद किया गया। हिना खतरों के खिलाड़ी सीजन 8 का भी हिस्सा रही। इस सीजन की टीआरपी काफी अच्छी रही। हिना इस शो में आखिरी तक रही और दूसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा हिना सलमान खान के शो बिग बॉस सीजन 11 में भी हिस्सा बनी। इस शो में कभी दोस्त बनकर और कभी विलेन बनकर कभी सच बोलकर कभी झूठ बोलकर पूरी मेहनत से खेला और लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया। टीवी के अलावा हिना बॉलीवुड में भी अपना हाथ अजमा चुकी है। एक्ट्रेस ने फिल्म 'हैक्ड' से बॉलीवुड में डेब्यू किया।


हिना अपनी एक्टिंग के साथ-साथ विवादों को लेकर भी चर्चा में बनी रही। एक समय ऐसा था जब हिना खान पर 12 लाख की चोरी का तक आरोप लगा था। जी हां साल 2019 में एक ज्वेलरी ब्रांड ने एक्ट्रेस पर आरोप लगाया था कि ब्रांड को प्रमोट करने के लिए जो 12 लाख की ज्वेलरी उन्हें दी थी वह उन्होंने लौटाई नहीं थी। कंपनी ने उन्हें जेवर लौटाने के लिए लीगल नोटिस तक दिया था। हालांकि हिना खान ने इस खबर का खंडन किया था।


निजी जिंदगी की बात करें तो हिना रॉकी को काफी लंबे टाइम से डेट कर रही है। दोनों की मुलाकात 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सैट पर हुई थी। दोनों एक दूसरे को लेकर काफी पजेसिव भी हैं। बता दें, हिना मुस्लिम धर्म से हैं जबकि रॉकी हिन्दू हैं। दोनों जल्द अपने रिश्ते को शादी के लेवल पर ले जाने का प्लान बना रहे हैं। खबर है कि दोनों ने सगाई भी कर ली है।


बता दें टीवी और बॉलीवुड में ही नहीं हिना खान खुद को इंटरनेशनल लेवल पर भी रिप्रेजेंट कर चुकी हैं। उन्होंने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2019 में शानदार डेब्यू किया था। इस दौरान उन्होंने  डिजाइनर की सिल्वर शिमरी गाउन पहनी थी।

Smita Sharma