फ्रेंड्स संग हिना की क्रेजी बर्थडे पार्टी, एरिका संग जमकर नाचीं ''कोमोलिका''

10/4/2019 12:39:25 PM

मुंबई: टीवी की 'फैशन क्वीन' हिना खान ने 2 अक्टूबर को अपना 32वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस मौके पर उन्होंने शानदार पार्टी दी थी जिसमें उनके करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए थे।

बर्थडे पर हिना ने खूब मस्ती की इसकीा सबूत उनकी पार्टी की ये तस्वीरें हैं, जो सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं।  बर्थडे पर हिना को कई तोहफे भी मिले हैं।

इतना ही नहीं हिना ने ना जाने कितने तो केक काटे हैं। पार्टी में हिना ब्लैक कलर की ड्रेस में स्टाइलिश अंदाज में दिखीं।

जिसके साथ उन्होंने पिंक कलर का फैदर स्टॉल कैरी किया था। इस दौरान हिना खान के सर पर एक क्राउन भी नजर आया, जिसमें टीवी की यह हसीना बहुत खूबसूरत लग रही थी।

पार्टी में हिना ने एरिका के साथ भी काफी मस्ती की। पार्टी में एरिका ने जमकर ठुमके भी लगाए हैं, ऐसा इन तस्वीरों को देखने के बाद लग रहा है।

हिना खान बर्थडे बैश में अपनी ऑनस्क्रीन बहन अरिहा अग्रवाल के साथ मस्ती करती नजर आई।

वैसे हिना खान की बर्थडे पार्टी में उनके दोस्तों के अलावा पूरा परिवार भी नजर आया। इस दौरान हिना खान बहुत खुश नजर आई।  

काम की बात करें तो हिना इन दिनों विक्रम भट्ट की फिल्म 'हैक्ड' की शूटिंग में बिजी हैं।

इसके अलावा फिल्म 'लाइन्स' में नजर आएंगी। फिल्मों के अलावा हिना जल्द ही अरिजीत सिंह के अपकमिंग म्यूजिक वीडियो 'रांझणा' ने भी दिखेंगी।

इसमें वह अपने बेस्ट फ्रैंड प्रियांक शर्मा के साथ नजर आएंगी।

हिना इंडो-हाॅलीवुड फिल्म 'क्रंटी ऑफ ब्लाइंड' में नजर आएंगी।, जिसका लुक कुछ समट पहले ही रिलीज हुआ था।  

Smita Sharma