ब्वॉयफ्रेंड के साथ ''लालबागचा राजा'' के दर्शन करने पहुंची हिना, ग्लैमरस तस्वीरें आईं सामने

9/21/2018 3:03:10 PM

मुंबईः साल 2018 का गणपति सेलिब्रेशन शुरू हो गया है। हाल ही में हिना खान  ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ मुंबई में लाल बाग के राजा के दर्शन करने पहुंचीं। इस दौरान की तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की हैं।

 

 

तस्वीरों में हिना पेस्टल ग्रीं कलर की ड्रेस पहने नजर आ रही हैं, जिसमें नह बेहद ग्लैमरस लग रही हैं। लाल बाग के राजा के दर्शन करने पहुंची हिना खान ने बप्पा का आशीर्वाद लिया और अपनी मुराद मांगी।

 

इस दौरान उनके ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल हिना को प्रोटेक्ट करते नजर आए। हिना खान को देखने के लिए यहाँ पर भी भीड़ जमा हो गई थी।   

 

 

वर्कफ्रंट की बात करें तो हिना जल्द ही कसौटी जिंदगी की-2 में कोमोलिका का किरदार निभाते हुए नजर आने वाली हैं। इस रोल के लिए वह काफी मेहनत कर रही हैं।

 

एकता कपूर का ये सीरियल 25 सितंबर से ऑन एयर होने जा रहा है। इतना ही नही हिना खान इस किरदार की सिग्नेचर ट्यून के लिए भी अपनी आवाज देंगी। फैंस को हिना के इस वैंप किरदार का बेसब्री से इंतजार है।

 

 

 

 

Neha