BF संग रोमांटिक हाॅलीडे के लिए रवाना हुईं हिना खान, एयरपोर्ट पर कपल का दिखा स्टाइलिश अंदाज

12/20/2019 12:44:33 PM

मुंबई: जब भी टीवी के पाॅपलुर स्टार्स की बात होती हैं तो हिना खान का नाम टाॅप पर आता है। दिवा ने कुछ ही समय में एक सफल एक्ट्रेस के रूप में अपनी जगह बनाई। प्रोफैशनल लाइफ के साथ-साथ हिना अपनी प्रोफैशनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं।

हिना राॅकी जायसवाल को डेट कर रही हैं। दोनों ने 'बिग बास 11' में अपने रिश्ते को स्वीकारा था। आए दिन हिना को राॅकी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते देखा जाता है।

एक बार पिर कपल रोमांटिक हाॅलीडे के लिए रवाना हुआ है। हाल ही में हिना को राॅकी के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान एक्ट्रेस व्हाइट शर्ट, ब्लू डेनिम और पर्पल ब्लेजर में स्टाइलिश दिखीं।

मिनिमल मेकअप, ओपन हेयर्स और शेड्स हिना के लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। वहीं राॅकी व्हाइटट एंड ओरेंज ट्रैक सूट में कैजुअल दिखे।

हिना और राॅकी ने एयरपोर्ट पर जमकर पोज दिए। उनकी तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।    

वर्कफ्रंट की बात करें तो हिना हाल ही में अरजीत सिंह की म्यूजिक वीडियो 'रांझणा' में नजर आईं थीं। इसमें उनके साथ प्रियांक शर्मा थे।

इस गाने को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा हिना फिल्म 'द लास्ट विश' में नजर आएंगी। फिल्म में हिना एक शादीशुदा महिला के किरदार में होंगी। इसके अलावा वह फिल्म 'लाइन्स' में नजर आएंगी। 

Smita Sharma