''नच बलिए 9'' में हिना खान की एंट्री! बॉयफ्रेंड रॉकी के साथ लगाएंगी डांस का तड़का

3/5/2019 1:15:41 PM

मुंबई: डांस रियलिटी शो 'नच बलिए 9' जल्द ही शुरु होने वाला है। जब से इस शो के नए सीजन का एनाउंसमेंट हुई है तभी से लोग काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं। इस शो में दीपक ठाकुर, सोमी खान,मालिका सिंह, सुमेध मुदगलकर समेत कई स्टार्स एंट्री कर सकते हैं। वहीं अब खबरें हैं कि शो के मेकर्स ने हिना खान को इसका हिस्सा बनने के लिए अप्रोच किया है।

शो में हिना अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जयसवाल के साथ अपने डांस का तड़का लगाती दिख सकती हैं। अगर यह खबर सही साबित होती है तो यह पहली बार होगा जब हिना अपने रियल लाइफ बॉयफ्रेंड रॉकी के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।

अगर बात की जाए शो की बाकी जोड़ियों की तो खबरें ये भी हैं कि  सलमान और कैटरीना कैफ के अलावा अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा भी इस शो के जज के पैनल में नजर आ सकते हैं।

हिना के वर्कफ्रंट की बात करें वह इन दिनों एकता कपूर के सीरियल 'कसौटी जिंदगी के' में कमोलिका का किरदार निभा रही हैं। फैंस हिना के इश करिदार को काफी पंसद कर रहे हैं। 

Smita Sharma