पत्नी सोनिया की आखों में खोए हुए दिखे हिमेश, फैंस के साथ शेयर की HONEYMOON की तस्वीरें

5/17/2018 12:37:38 PM

मुंबई: बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर हिमेश रेशमिया पत्नी सोनिया कपूर के साथ हनीमून मनाने के लिए दुबई गए हुए हैं। हाल ही में हिमेश ने पत्नी के साथ कुछ तस्वीरें सोशल साइट पर फैंस के साथ शेयर की है।

हिमेश और सोनिया की हनीमून तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आ रही हैं और वह जमकर लाइक्स और कमेंट्स कर रहे हैं। तस्वीरों को देखकर तो साफ लग रहा है कि दोनों अपने इन खास पलों को काफी एंजॉय कर रहे हैं। 

तस्वीरों में हिमेश पत्नी का आखों में खोए हुए नजर आ रहे हैं तो वहीं सोनिया हिमेश के पीछे खड़े होते हुए शरमाते हुए नजर आ रही हैं। दोनों इस दौरान काफी क्यूट लग रहे हैं। 

बता दें कि हिमेश रेशमिया ने एक प्राइवेट सेरेमनी में 12 मई को सोनिया कपूर से शादी रचाई। ये दोनों एक दूसरे को करीब एक साल से डेट कर रहे थे। इन्होंने सिक्ख रीति रिवाज के साथ गुरुद्वारे में सात फेरे लिए हैं।

शादी में कुछ करीबी रिश्तेदार और खास दोस्त ही शामिल थे। सोनिया कपूर टीवी एक्ट्रेस हैं, जो पिछले काफी समय से हिमेश के साथ अफेयर को लेकर चर्चा में रही हैं। सोनिया 'किटी पार्टी', 'पिया का घर', 'जय हनुमान', 'कुसुम', जैसे कई नामी सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं।

Punjab Kesari