मुंबई-पुणे एक्‍सप्रेस वे पर हिमेश रेशमिया की कार का हुआ एक्सीडेंट, ड्राइवर जख्मी

7/2/2019 3:22:08 PM

मुंबई: बॉलीवुड सिंगर और एक्‍टर ह‍िमेश रेशमिया को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, हिमेश की कार का एक्सीडेंट हो गया है। हादसा मुंबई-पुणे एक्‍सप्रेस वे पर हुआ। एंटरटेनमेंट पोर्टल स्पॉटबॉय की खबर के मुताबिक, हादसे में हिमेश रेशमिया के ड्राइवर राम रंजन गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। राम रंजन बिहार के हैं। हादसा कैसे हुआ और हिमेश रेशमिया की हालत कैसी है, अभी इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। 

 

 

बता दें कि इन दिनों हिमेश सोनी चैनल पर प्रसारित रियलिटी शो सुपर स्टार सिंगर शो को जज कर रहे हैं। हिमेश के साथ अलका याग्निक और जावेद अली भी शो के जज हैं। इससे पहले हिमेश सारेगामापा लिटिल चैंम्‍प्‍स, द वॉयस ऑफ इंडिया किड्स को भी जज कर चुके हैं। हिमेश रेशमिया बॉलीवुड का जाना पहचाना नाम हैं। सलमान खान ने हिमेश रेशमिया को ब्रेक दिया था। हिमेश ने भी कई बार सलमान खान को इस बात का क्रेडिट दिया है। हिमेश ने सलमान की फिल्म जब प्यार किया तो डरना क्या से डेब्यू किया था।

 

 

Konika