हिमांशी खुराना ने कर ली है शादी! एक्ट्रेस को मंगलसूत्र और लाल चूड़े में देख फैंस ने किए सवाल

6/12/2020 11:38:33 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. पंजाब की मशहूर एक्ट्रेस और सिंगर 'बिग बॉस 13' का हिस्सा रहने बनने के बाद खूब सुर्खियों में रहती है। सलमान के शो में आने के बाद एक्ट्रेस की फैन फॉलोविंग और भी बढ़ गई है। इतना ही नहीं, फैंस आमिस रियाज और हिमांशी की जोड़ी को खूब पसंद करने लगे है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वो रेड चूड़े और मंगलसूत्र में नजर आ रही है। इस तस्वीर को देख फैंस उनसे कई तरह के सवाल कर रहे हैं। 


ये तस्वीर हिमांशी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है, जिसे फैंस के खूब लाइक्स मिल रहे हैं। एक्ट्रे को शादी वाले लुक में देख फैंस कई तरह के सवाल कर रहे है।

 

View this post on Instagram

A post shared by Himanshi Khurana 👑 (@iamhimanshikhurana) on

एक यूजर ने पूछा, 'आपने शादी कर ली है ना, मेरे को पता है।' वहीं दूसरे ने लिखा, 'मैम आपने शादी कर ली है।' तभी अन्य ने लिखा, 'आपने अपनी क्लाई में मंगलसूत्र और चूड़ा क्यों पहन रखा है।' हालांकि इन प्रश्नों पर हिमांशी का अभी तक कोई जवाब नहीं आया है।

 


काम की बात करें तो हाल ही में हिमांशी और आसिम रियाज का गाना ख्याल रख्या कर रिलीज हुआ है, जो फैंस को खूब पसंद आ रहा है और इसमें दोनों की जोड़ी को भी खूब पसंद किया जा रहा है।


 

Edited By

suman prajapati