''आसिम हिमांशी को टारगेट करो क्योंकि....सिडनाज फैंस के निशाने पर आए आसिम तो भड़की गर्लफ्रेंड,बोलीं-''wow PR कितनी एक्टिव...न्यूज भी लगवा दी''

12/28/2021 12:16:24 PM

मुंबई: 'बिग बाॅस 13' के रनरअप आसिम रियाज लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। सोमवार रात आसिम ने एक ऐसा पोस्ट शेयर किया जिसके बाद से वह लगातार ट्रोल हो रहे हैं।

आसिम ने ट्वीट कर लिखा था- 'अभी-अभी कुछ डांसिंग क्लिप देखा, सीरियसली लोग अपने अपनों को इतनी जल्दी भुला देते हैं। क्या बात , क्या बात.. । # नई दुनिया।

फैंस आसिम के इस ट्वीट को शहनाज गिल के लेटेस्ट वीडियो के साथ जोड़कर देख रहे हैं।दरअसल, आसिम के इस ट्वीट के कुछ समय पहले शहनाज का एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में शहनाज खुलकर हंसती और डांस करती दिख रही हैं। शहनाज का ये वीडियो उनके मैनेजर कुशल जोशी की एंगेजमेंट पार्टी का था।

View this post on Instagram

A post shared by ETimes TV (@etimes_tv)

 

शहनाज ने दोस्तों के साथ खूब मस्ती की और 'जिंगाट' गाने पर डांस भी किया। आसिम के इस ट्वीट को शहनाज के इस वीडियो से जोड़कर देखा जा रहा है। यही वजह है कि बीती रात से ही सिडनाज के फैंस आसिम रियाज को बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं।

 ट्विटर पर #ShameOnAsimRaiz ट्रेंड कर रहा है। वहीं आसिम जैसे ही सिडनाज फैंस के निशाने पर आए तो उनकी गर्लफ्रेंड हिमांशी खुराना भड़क गईं। उन्होंने एक के बाद एक ट्वीट पर आसिम को ट्रोल करने वालों खरी खोटी सुनाई। 

 

हिमांशी ने अपने पहले ट्वीट में लिखा-'जब कुछ फैंस को अपने शख्स को सही साबित करने के लिए कोई आसान टागरेट मिलता है, तब कुछ स्टार्स भी शेम शेम करने आ जाते हैं। आसिम हिमांशी को टारगेट करो क्योंकि हां वो सिर्फ आपके बारे में बात कर रहे हैं... और तो डांस कोई कर नहीं सकता और पीआर भी कितनी एक्टिव है न्यूज भी लगवादी wow'

 

वहीं दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा-'रही बात किसी पर भी बोलने की तो भगवान की कृपा से हम दोनों हमेशा चुप रहना चुनते हैं …… वैसे भी आप सब अपनी ब्लेम गेम खेलो और इसके लिए किसी और को ढूंढो। आप लोगों पर शर्म आती है... हम आसिम रियाज के साथ हैं।' हिमांशी के ट्वीट अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। सिडनाज फैंस उनके इस ट्वीट पर भी कई तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। अब देखना है कि शहनाज का इस मामले पर क्या रिएक्शन आएगा। 

Content Writer

Smita Sharma