शहनाज को गाना ऑफर करना जस्सी को पड़ा भारी, टूटी हिमांशी संग सालों पुरानी दोस्ती !

5/11/2020 12:22:43 PM

मुंबई: रियालिटी शो 'बिग बाॅस 13' को खत्म हुए लगभग 3 महीने हो गए हैं लेकिन इस टीवी शो के स्टार्स लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं। शो की कई जोड़ियां फेमस हुईं, कुछ पक्के दोस्त बन गए तो कुछ कट्टर दुश्मन। ऐसा ही हाल पंजाबी की ऐश्वर्या राय हिमांशी खुराना और पंजाब की कैटरीका कैफ यानी शहनाज गिल का भी हैं। दोनों ही पंजाब की मशहूर सिंगर हैं।

शहनज और हिमांशी की फैन फाॅलोइंग भी काफी है। हालांकि दोनों की इस टीवी शो में शुरुआत इनकी कॉन्ट्रोवर्सी के चलते हुई थी। जिसके बाद घर में काफी दिनों तक दोनों ने एक दूसरे से बात भी नहीं की।

दोनों के रिश्ते में भी काफी दरार आई। लेकिन धीरे-धीरे दोनों के रिश्ते टीवी शो पर ठीक होने लगे। शो देखकर ऐसा लग रहा था कि कि इनकी दुश्मनी अभी तक खत्म हो गई है लेकिन ऐसा कुछ नही हैं। हिमांशी के मन में आज भी  शहनाज गिल के बीच कड़वाहट बाकी है। तभी तो हाल ही में सिंगर और अदाकारा हिमांशी खुराना ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम से पंजाबी सिंगर जस्सी गिल को अनफॉलो कर दिया है।

 

ऐसा हिमांशी खुराना ने शहनाज गिल के चलते किया है। दरअसल, हाल ही में ऐलान हुआ था कि शहनाज गिल अब अपने अगले म्यूजिक वीडियो को जस्सी गिल के साथ करने वाली है। ये खबर हिमांशी को पसंद नहीं आई और उन्होंने जस्सी गिल को ही अनफॉली कर दिया। इस बात की जानकारी खुद जस्सी गिल ने एक इंटरव्यू के दौरान दी। 

एंटरटेनमेंट पोर्ट्ल स्पॉटबॉय की एक रिपोर्ट के मुताबिक खुद जस्सी गिल ने इस बात पर हैरानी जताते हुए कहा है कि उन्हें भी इस बात की खबर नहीं है कि हिमांशी ने ऐसा आखिर क्यों किया है।

बता दें कि हिमांशी खुराना और शहनाज गिल दोनों ही जस्सी गिल के दोस्त हैं। हाल ही में शहनाज गिल और हिमांशी खुराना ने जस्सी गिल के सुपरहिट गाने 'ऐना चुन्नी आ' गाने पर एक टिकटॉक वीडियो भी बनाया था। दोनों के ही इन वीडियोज को फैंस ने भी काफी पसंद किया था। लेकिन अब लगता है कि हिमांशी खुराना ने जस्सी गिल के साथ अपनी दोस्ती का द एंड कर दिया है। बता दें कि हिमांशी जस्सी गिल के साथ काफी काम कर चुकी हैं।

Smita Sharma