मजहब के नाम पर बाॅयफ्रेंड से ब्रेकअप के 4 दिन बाद चार धाम यात्रा पर निकलीं हिमांशी खुराना, मां संग जगन्नाथ पुरी में हुईं नतमस्तक

12/13/2023 2:02:35 PM

मुंबई: 'बिग बाॅस 13' फेम हिमांशी खुराना ने कुछ दिन पहले ही आसिम रियाज संग अपना रिश्ता तोड़ा। कपल ने धर्म को वजह बताते हुए अपनी रिश्ते को खत्म किया। इनके ब्रेकअप की खबरों से फैंस निराश हो गए थे।

इन सबके बाद अब हिमांशी अपनी मां संग चार धाम की यात्रा पर निकल पड़ी हैं। इस दौरान की तस्वीरें हिमांशी ने इंस्टा पर शेयर की हैं।

हिमांशी  सबसे पहले जगन्नाथ पुरी में नतमस्तक हुईं। शेयर की तस्वीरों में हिमांशी सलवार सूट में नजर आ रही हैं। उन्होंने माथे पर चंदन लगाया है।

 

इन तस्वीरों के साथ हिमांशी ने लिखा-मां के साथ जगन्‍नाथ पुरी..चार धाम यात्रा……। फैंस हिमांशी की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता 4 साल चला। दोनों Bigg Boss 13 से साथ आए थे। आसिम ने खुद उन्हें हार्ट शेप पराठा बनाकर प्रपोज किया था। वहीं आसिम के लिए हिमांशी ने अपनी सगाई तक तोड़ दी थी। 

Content Writer

Smita Sharma