सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से उनकी ''बिग बॉस 13'' साथी हिमांशी खुराना को सदमा, देवोलीना भट्टाचार्जी बोलीं- इतनी जल्दी क्यों सिड?

9/2/2021 11:59:49 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. टीवी इंडस्ट्री से हाल ही में एक बेहद बुरी खबर सामने आई है। 'बिग बॉस 13' के विनर रहे सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर सुन हर कोई हैरान और सदमे में हैं और सोशल मीडिया पर अपना दुख जाहिर कर रहे हैं। 


शो 'बिग बॉस 13' में उनकी साथ रही एक्ट्रेस हिमांशी खुराना ने ट्वीट कर उनके निधन पर दुख जताया है। 

 

हिमांशी ने ट्वीट करते हुए लिखा- हे भगवान. विश्वास नहीं हो रहा।  RIP सिद्धार्थ शुक्ला।

 

 

वहीं देवोलीना भट्टाचार्जी भी उनके निधन से शॉक्ड हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- 'मैं बस सुन्न हूं..क्यों सिड? इतनी जल्दी...तुम्हारी आत्मा को शांति मिले मेरे दोस्त #सिद्धार्थ शुक्ला'

 

सिद्धार्थ के निधन की खबर सुन एक्ट्रेस रश्मि देसाई का दिल भी टूट गया है।
 

 

Content Writer

suman prajapati