हिमानी शिवपुरी ने संस्कारी बाबू की खोली पोल, कहा- खुले में ही करते थे पेशाब

10/13/2018 2:10:53 PM

मुंबई: बॉलीवुड में संस्कारी बाबू के नाम से मशहूर आलोक नाथ की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। एक के बाद एक उनपर यौन शोषण के आरोप लगते जा रहे है। हाल ही में अब 'हम साथ साथ हैं' फिल्म की एक्ट्रेस हिमानी शिवपुरी ने आलोक के व्यवहार से जुड़ी ऐसी बाते बताईं जो यकीकन हैरान कर देने वाली हैं। 

हिमानी शिवपुरी ने बताया कि अगर एेसा किया है तो बहुत गलत किया है। अपनी ताकत का इस्तेमाल कर किसी भी महिला के साथ कुछ भी करने के लिए मजबूर नहीं कर सकते। एक्टर्स के साथ आलोक नाथ का व्यवहार हमेशा से अच्छा रहा है लेकिन एक्ट्रेस के साथ अक्सर कई बातें सुनने को मिलती थी। दिन के समय शूटिंग हुई तो वह बहुत विनम्र और सामान्य रहते थे। शराब पीने के बाद वह दोहरे चरित्र वाले बन जाते थे। वह पूरी तरह बदल जाते थे।

कई एक्ट्रेस से सुना कि आलोक के साथ काम करने में परेशानी हो रही है। उस समय लोग इन बातों पर ज्यादा बोलना नहीं चाहते थे। आलोक की संस्कारी छवि तो मीडिया ने बनाई है। इस तरह के व्यहार के लिए कई बार उनकी खिंचाई हुई है। आईटीए अवॉर्ड के दौरान एक बार दुबई में शराब पी ली थी। उनकी पत्नी आलोक के इस बर्ताव से बहुत परेशान थीं। एक बार खुले में पेशाब करते हुए भी पकड़ा गया था और बदतमीजी की वजह से फ्लाइट से भी उतार दिया गया था।

हिमानी ने बताया कि मुझे ऐसा लगता है कि उनकी छवि के बारे में मीडिया को गलत जानकारी मिली है। हर कोई जानता है कि वह कैसे इंसान है।' इसके साथ हिमानी ने बताया कि वह भी यौन शोषण का शिकार हो चुकी हैं। हिमानी ने कहा कि फिल्मी दुनिया का यह हिस्सा है। इसमें नामी चेहरे शामिल हैं। हो सकता है कि मैं भी कभी अपनी बात बताऊं। मेरा फायदा उठाने की कोशिश की गई यहां तक कि बदसलूकी भी की गई थी। वह लोग आज भी सक्रिय हैं। मेरे करियर के शुरुआती दिनों में ऐसी घटनाएं हुई थीं।

बता दें कि हिमानी शिवपुरी को फिल्म इंडस्ट्री में 34 साल हो चुके हैं और वह कई सारी फिल्मों में आलोक नाथ के साथ काम कर चुकी हैं। इन फिल्मों में सबसे ज्यादा चर्चित फिल्म 'हम साथ साथ हैं' और 'परदेस' हैं। 

Neha