DSP बनी हिमा दास:अनुपम खेर बोले-इस 21 साल की भारत की बेटी को सैल्यूट, सोनाक्षी ने भी इस अंदाज में दी बधाई

2/28/2021 2:14:14 PM

मुंबई: एथलीट हिमा दास को शुक्रवार को असम सरकार ने डीएसपी पद पर नियुक्त किया। इक खबर के आने के बाद तोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने की तैयारी में जुटी हिमा दास हर क्षेत्र से बधाई संदेश आ रहे हैं।

 

बाॅलीवुड स्टार्स ने भी हिमा की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की। अनुपम खेर ने हिमा को अपना हीरो कहा है तो वहीं सोनाक्षी सिन्हा ने भी सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। 

अनुपम खेर

बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने हिमा दास की तस्वीर शेयर कर उन्हें बधाई दी। अनुपम ने ट्वीट कर लिखा- 'मेरी हीरो हिमा दास। भारतीय एथलीट अब डीएसपी हैं। उन्हें सैल्यूट करता हूं। इसे कहते हैं साहस का प्रतीक !! चलो! आप सब लोग भी इस 21 साल की भारत की बेटी को सैल्यूट करो। जय हिन्द।'

 परेश रावल

एक्टर और बीजेपी नेता परेश रावल ने अनुपम खेर के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा-'ये होता है 21वां साल।'

 

सोनाक्षी सिन्हा

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर हिमा दास को बधाई देते हुए लिखा- 'इसे देखकर मुझे बेहद गर्व महसूस हो रहा है। बधाई हो हिमा दास।'

बता दें कि हिमा दास को जब ये खबर मिली तो उन्हें इसे बचपन का सपना सच होने जैसा बताया। हिमा दास ने कहा- लोगों को पता है। मैं कुछ अलग नहीं कहने जा रही। स्कूली दिनों से ही मैं पुलिस अधिकारी बनना चाहती थी और यह मेरी मां का भी सपना था।

वह दुर्गापूजा के दौरान मुझे खिलौने में बंदूक दिलाती थी। मां कहती थी कि मैं असम पुलिस की सेवा करूं और अच्छी इंसान बनूं। एशियाई खेलों की रजत पदक विजेता और जूनियर विश्व चैम्पियन हिमा ने कहा वह पुलिस की नौकरी के साथ खेलों में अपना करियर भी जारी रखेंगी।

Content Writer

Smita Sharma