'Heropanti 2' का नया गाना 'जलवानुमा' हुआ रिलीज

4/1/2022 11:59:15 AM

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ जल्द ही अपनी आगामी फिल्म 'हीरोपंती 2' में नजर आने वाले हैं। एक्शन से भरपूर यह फिल्म 29 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी। इस बीच फिल्म का एक गाने 'जलवानुमा' का रिलीज कर दिया गया है।  फिल्म में एआर रहमान ने संगीत दिया है। वहीं, इस गाने को जावेद अली और पूजा तिवारी ने गाया है। गाना लोगों को काफी पसंद आ रहा है। टीजर को अब तक लाखों ने सोशल मीडिया पर देख लिया है। टाइगर श्रॉफ ने भी गाने के टीजर को शेयर किया है। 

 
दूसरी बार एक साथ नजर आएंगे टाइगर-तारा 

यह दूसरा मौका है जब किसी फिल्म में टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया एक साथ नजर आने वाले हैं। इससे पहले दोनों स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 में एक साथ स्क्रीन शेयर करते दिखे थे। साल 2019 में रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी थी। हालांकि लोगों ने फिल्म के गानों को काफी पसंद किया था।

हाल ही में हीरोपंती 2 का ट्रेलर रिलीज किया गया था। जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। फिल्म के ट्रेलर को अब तक छह करोड़ 10 लाख बार देखा जा चुका है। ट्रेलर में टाइगर का जबरदस्त एक्शन देखकर लोग इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी नेगेटिव रोल में नजर आएंगे। फिल्म में वह लैला नाम के शख्स का किरदार निभा रहे हैं। हीरोपंती 2 का निर्देशन अहमद खान ने किया है। इससे पहले वह बागी 3 बना चुके हैं।

Content Writer

Parminder Kaur