कैसे दिखते हैं 12 साल बाद ''दिल मिल गए'' शो के सितारे, देखिए तस्वीरें

8/20/2019 4:32:43 PM

=बॉलीवुड तड़का टीम। करण सिंह ग्रोवर और जेनिफर विंगेट स्टारर सीरियल 'दिल मिल गए' एक इंडियन मेडिकल रोमांस ड्रामा था, जो 2007 से 2010 तक लगभग 3 साल चला था। इसके बाद इसका रीमेक और हिट मेडिकल ड्रामा 'संजीवनी- ए मेडिकल बून' भी बना था। इस शो ने संजीवनी की विरासत को आगे बढ़ाया। शो में शिल्पा आनंद मुख्य भूमिका में थी। 


यह शो मेडिकल इंटर्न की एक नई पीढ़ी पर आधारित था। डॉ. अरमान मलिक जिसका किरदार करण सिंह ग्रोवर और डॉ. रिद्धिमा गुप्ता जिसका किरदार जेनिफर विंगेट द्वारा निभाया गया था। 


आज 'दिल मिल गए' को 12 साल पूरे हो गए और शो के फैंस उन दिनों की याद ताजा कर रहे हैं और शो की यादें इकट्ठा कर रहे हैं। लेकिन हम आपको बताएंगे कि आपके फेवरेट शो दिल मिल गए की स्टार कास्ट अब कैसी दिखती है। आइए आपको दिखाते हैं डॉ अरमान मलिक, डॉ रिद्धिमा गुप्ता, डॉ शशांक गुप्ता और दूसरे कलाकारों की तस्वीरें-

डॉ अरमान मलिक (करण ग्रोवर)

डॉ रिद्धिमा गुप्ता (जेनिफर विंगेट)

डॉ. सिद्धांत मोदी (करन वाही) 

डॉ अतुल जोशी (पनिकेत ठक्कर)

डॉ मुस्कान चड्डा ( दृष्टि धामी)

 

Smita Sharma