Election 2019: जानिए, वो कौन से सितारे हैं जो रखेंगे संसद की दहलीज पर कदम

5/24/2019 1:15:45 PM

ड़का टीम. लोकसभा चुनाव 2019 में संसद की दहलीज पर पहुंचने के लिए कई सितारों ने अपनी किस्मत अजमाई थी। लेकिन इस मुद्दे विहीन चुनाव में कभी भी यह स्पष्ट नहीं रहा कि कौन जीतेगा। 2014 में नरेंद्र मोदी के नाम पर कई सेलेब्स संसद में बहुत आसानी से पहुंच गए थे और इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। इस चुनाव में कई ऐसे भी सितारे थे, जो पहली बार चुनावी रण में उतरे, लेकिन जीत का स्वाद बहुत कम सितारों को चखने के लिए मिला। आइए, जानते हैं सितारों का रिपोर्ट कार्ड...

 

 

हेमा मालिनी: यूपी के मथुरा से भाजपा की सीट पर लड़ी हेमा यहां से 2014 में पहली बार सांसद चुनी गई थीं। इस बार भी चुनाव मैदान में उतरी बसंती लगभग 2 लाख 50 हजार वोटों से जीत गई हैं। 

उर्मिला मांतोड़कर :  रंगीला गर्ल उर्मिला मांतोड़कर पहली बार चुनाव मैदान में कांग्रेस की सीट से मैदान में उतरी। महाराष्ट्र में उन्हें शरद पवार का पूरा स्पोर्ट था। लेकिन कांग्रेस की उर्मिला 2 लाख 50 हजार वोटों हार गई हैं।  

 

किरण खेर :  चंडीगढ़ से सांसद किरण खेर भी हेमा मालिनी की तरह भाजपा की सीट पर दोबारा अपनी किस्मत अजमा रही हैं। किरण भी 2014 में पहली बार चंडीगढ़ के रास्ते संसद में पहुंची थी। यहां कांटे के मुकाबले में किरण खेर लगभग 40 हजार वोटों से जीत गई हैं। उन्होंने कांग्रेस के पवन वंसल को हराया। 

स्मृति ईरानी:   केंद्रीय मंत्री एक बार फिर यूपी के अमेठी से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरी। यहां स्मृति ईरानी ने कांटे के मुकाबले में 40 हजार वोटों से जीत हासिल की। 

 

जया प्रदा: इस बार भाजपा की सीट से यूपी के रामपुर से चुनाव मैदान में उतरी जयाप्रदा समाजवादी पार्टी के आजम खान के खिलाफ मैदान में थीं। लेकिन जयाप्रदा की करारी हार हुई है, उन्हें आजम खान से 1 लाख 50 हजार वोटों से हराया।  

 

शत्रुघन्न सिंहा :  भाजपा का दामन छोड़कर कांग्रेस का हाथ थामने के बाद सुपरस्टार शत्रुघन्न सिंहा ने पटना साहिब से चुनाव लड़ा। शत्रुघन्न लगभग 2 लाख वोटों से हार गए हैं। 

सनी देओल :  भाजपा की सीट पर पहले बार चुनावी रण में कूदे सनी देओल पंजाब के गुरदासपुर से सुपरहिट होने के लिए मैदान में थे। इसके पहले यहां से भाजपा की सीट पर दिवंगत एक्टर विनोद खन्ना सांसद रह चुके थे। वहीं, सनी का मुकाबला पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील जाखड़ से था। गुरदासपुर सीट पर सनी देओल भी 75 हजार वोटों से जीत गए हैं।   


राज बब्बर :  एक्टर राज बब्बर ने कांग्रेस की सीट पर यूपी के फतेहपुर सिकरी से चुनाव लड़ा। इस सीट पर दूसरे चरण में ही मतदान हो गया था। लेकिन यूपी में राज बब्बर लगभग 2 लाख 50 हजार वोटों से हार गए हैं।  

प्रकाश राज: साउथ के सुपरस्टार प्रकाश राज हमेशा ही मोदी सरकार की नीतियों के विरोध में रहे। उन्होंने इस बार बतौर निर्दलीय उम्मीदवार बेंगलुरु सेंट्रेल से चुनाव लड़ा। प्रकाश हार गए हैं, उन्हें सिर्फ 28 हजार वोट मिले। 

 

मनोज तिवारी: भोजपुरी सिंगर मनोज तिवारी भाजपा की सीट से नार्थ-ईस्ट दिल्ली में पूर्व सीएम शीला दीक्षित के खिलाफ मैदान में उतरे थे। दिल्ली में भाजपा लगभग सभी सीटें जीत रही हैं। मनोज तिवारी 3 लाख वोटों से जीत गए हैं। 

 

रवि किशन:  भोजपुरी सिंगर रवि किशन यूपी के गोरखपुर से भाजपा की सीट पर चुनावी मैदान में थे। रवि किशन यहां से लगभग 2 लाख वोटों जीत गए हैं। 

 

हंस राज हंस: पंजाबी सिंगर हंस राज हंस इस बार उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में भाजपा की तरफ से चुनाव मैदान में थे। उनका मुकाबला कांग्रेस के राजेश लिलोठिया और आम आदमी पार्टी के गुगन सिंह से था। दिल्ली में हंसराज हंस ने लगभग 4 लाख वोटों से जीत हासिल की। 

 

बाबुल सुप्रियो: बंगाली सिंगर बाबुल सुप्रियो मार्च 2014 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे। पश्चिम बंगाल के आसनसोल शहर से बाबुल इस बार टीएमसी की उम्मीदवार एक्ट्रेस मुनमुन सेन के खिलाफ चुनावी रण में थे। बाबुल यहां से 1 लाख 50 हजार वोटों से जीत गए हैं।  

 

मुन मुन सेन: बंगाली एक्ट्रेस मुन मुन सेन टीएमसी की सीट पर पश्चिम बंगाल के आसनसोल शहर से भाजपा के बाबुल सुप्रियो के खिलाफ चुनाव मैदान में थीं। वह बाबुल सुप्रियों से लगभग लाख वोटों से हार गई हैं। 

Smita Sharma