Bollywood Top News: मोहिना कुमारी का खूबसूरत मैटरनिटी फोटोशूट... मंडी में कंगना रनौत का पहला रोड शो

3/29/2024 4:40:57 PM

मुंबई: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहिना कुमारी ने अपने मैटरनिटी फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में मोहिना पति सूयश रावत, बेटे अयांश और सास-ससुर के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। तस्वीरों में वह बेबी बंप फ्लाॅन्ट कर रही हैं। बाॅलीवुड एक्ट्रेस कृति खरबंदा को पुलकित सम्राट में उन्हें बड़ा ही परफेक्टर हस्बेंड मिल चुका है। पुलकित सम्राट एकदम हसबैंड मटरीयल यानि ग्रीन फ्लैग  हैं ऐसा हम यूं नहीं बल्कि बोल रहे हैं। कृति की लेटेस्ट पोस्ट कुछ ऐसा ही इशारा दे रही हैं। कृति ने 29 मार्च को कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें  पुलकित किचन में हलवा बनाते नजर आ रहे हैं।लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने मंडी लोकसभा सीट से एक्ट्रेस कंगना रनौत को टिकट दिया। हाल ही में कंगना  हिमाचल प्रदेश के मंडी पहुंची हैं। यहां उन्होंने एक रोड शो किया, जिसमें लोगों की भारी भीड़ नजर आई।

 

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहिना कुमारी ने सास-ससुर और पति संग करवाया मैटरनिटी फोटोशूट

 

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहिना कुमारी के घर जल्द ही नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजने वाली हैं। मोहिना दूसरी बार मां बनने जा रही है। इस बात की जानकारी खुद मोहिना ने एक वीडियो शेयर कर दी थी। वहीं अब मोहिना ने अपने मैटरनिटी फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में मोहिना पति सूयश रावत, बेटे अयांश और सास-ससुर के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। तस्वीरों में वह बेबी बंप फ्लाॅन्ट कर रही हैं।

 


ग्रीन फ्लैग हडबैंड: ससुराल में पुलकित सम्राट की पहली रसोई

 बाॅलीवुड एक्ट्रेस कृति खरबंदा को पुलकित सम्राट में उन्हें बड़ा ही परफेक्टर हस्बेंड मिल चुका है। पुलकित सम्राट एकदम हसबैंड मटरीयल यानि ग्रीन फ्लैग  हैं ऐसा हम यूं नहीं बल्कि बोल रहे हैं। कृति की लेटेस्ट पोस्ट कुछ ऐसा ही इशारा दे रही हैं। कृति ने 29 मार्च को कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें  पुलकित किचन में हलवा बनाते नजर आ रहे हैं। जी हां..आमतौर पर देखा जाता है कि शादी के बाद नई-नवेली दुल्हनें पहली रसोई की रस्म करती हैं और परिवार के लिए कुछ मीठा बनाती हैं, लेकिन पुलकित ने यह ट्रेंड बदल दिया है।

 

 

'विकास हमारा सबसे अहम मुद्दा' मंडी में कंगना रनौत का पहला रोड शो

 

लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने मंडी लोकसभा सीट से एक्ट्रेस कंगना रनौत को टिकट दिया। हाल ही में कंगना  हिमाचल प्रदेश के मंडी पहुंची हैं। यहां उन्होंने एक रोड शो किया, जिसमें लोगों की भारी भीड़ नजर आई। कंगना रनौत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आप देख सकते हैं कि क्या भीड़ उमड़ी है, कितने लोग आए हैं और कितने लोग गर्वित हैं कि मंडी की बेटी और राष्ट्रवादी आवाज इस चुनाव में मंडी को रिप्रजेंट करेगी।


अमेरिका में हादसे के शिकार हुए 'छिछोरे' एक्टर नवीन पॉली शेट्टी 

  दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'छिछोरे' के 'एसिड' यानि  मशहूर एक्टर और राइटर नवीन पॉली शेट्टी को लेकर हाल ही में एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि वह एक सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए हैं। नवीन पॉली शेट्टी संयुक्त राज्य अमेरिका में दुर्घटना का शिकार हो गए। उन्हें हाथ में फ्रैक्चर के अलावा कई चोटें भी आई हैं।  

 


दीपिका-शोएब के घर में फराह खान ने की इफ्तारी

 

रमजान का महीना चल रहा है। ऐसे में बी-टाउन के स्टार्स के घर भी काफी धूम देखने को मिल रही है। बी-टाउन के प्यारे कपल शोएब और उनकी पत्नी दीपिका कक्कड़ भी बड़े ही शानदार तरीके से परिवार के साथ इफ्तारी सेलिब्रेट कर रहे हैं। हाल ही में शोएब की इफ्तारी में फराह खान भी आईं। यही नहीं, उन्होंने शोएब के लाडले रुहान  को एक महंगा तोहफा भी दिया। इस दौरान का व्लाॅग शोएब ने इंस्टा पर शेयर किया है।  वीडियो में उन्होंने बताया कि घर पर इफ्तारी में फराह खान आ रही हैं। इसके लिए दीपिका ने बहुत अच्छा इंतजाम किया था। 

 

Airport Pics: प्रेग्रेंट पत्नी संग घूमने निकले वरुण धवन

एक्टर वरुण धवन और उनकी वाइफ नताशा दलाल इंडस्ट्री के प्यारे कपल्स में से एक हैं। कपल जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने जा रहा है। ऐसे में वरुण पत्नी नताशा का खूब ध्यान रख रहे हैं। हाल ही में Parents To Be कपल को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पाॅट किया गया। इस दौरान कपल का स्टाइलिश लुक देखने को मिला। लुक की बात वरुणन लाइट स्काई ब्लू पैंट, व्हाइट टी-शर्ट और नेवी ब्लू लॉन्ग ब्लेजर में दिखाई दिए। वहीं नताशा दलाल ब्लैक पैंट्स के साथ मैचिंग टॉप के साथ ब्राउन लॉन्ग कोट में नजर आईं। इस ड्रेस में उनका क्यूट सा बेबी बंप साफ नजर आ रहा है। एयरपोर्ट पर कपल ने स्टाइलिश अंदाज में पोज दिए।



 

ईशा अंबानी ने 508 करोड़ में बेचा अपना LA होम

 

 

 बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी सफल बिजनेसवुमेन में से एक हैं। ईशा अंबानी पनी लग्जरी लाइफस्टाइल और एक्सपेंसिव आउटफिट्स व ज्वेलरी के लिए अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनके पास अपार संपत्ति है, जिसमें उनके लॉस एंजेलिस वाले घर की चर्चा हमेशा होती है। वहीं अब खबरें आ रही हैं कि ईशा ने अपना ये घर बेच दिया है। अंबानी फैमिली के एक फैन पेज के मुताबिक ईशा उनके पति आनंद पीरामल ने अपने लॉस एंजेलिस वाले घर को अमेरिकन सिंगर जेनिफर लोपेज और उनके पार्टनर बेन एफ्लेक को सेल कर दिया है।  जेनिफर लोपेज और उनके पार्टनर बेन एफ्लेक ने यह घर 61 मिलियन अमेरिकी डॉलर में खरीदा है।

 


अल्लू अर्जुन को मिला प्री-बर्थडे गिफ्ट: दुबई के मैडम तुसाद म्यूजियम में लगा पुतला

 

 'पुष्पा' एक्टर अल्लू अर्जुन इंटरनैशनल लेवल पर अपनी पहचान रखते हैं। एक्टर अपने स्टाइल और अपनी एक्टिंग से सभी को इंप्रेस कर चुके हैं। जल्द ही अल्लू अर्जुन का जन्मदिन भी आने वाला है लेकिन एक्टर को उनके जन्मदिन से पहले ही एक बहुत ही बढ़िया तोहफा मिल गया है। दरअसल, हाल ही में दुबई के मैडम तुसाद म्यूजियम में अल्लू अर्जुन का शानदार वैक्स स्टैच्यू लगाया गया है जिससे 28 मार्च को उससे पर्दा भी उठ गया है। इस पुतले के साथ अल्लू अर्जुन ने पोज भी दिए जिसे देखकर ये बता पाना मुश्किल है कि कौन असली है और कौन नकली।

 

शादी की खबरों के बीच इंगेजमेंट रिंग फ्लाॅन्ट करती तापसी पन्नू 

 

 बाॅलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू इस समय अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। होली से ठीक पहले उनकी शादी की खबर आई। कहा जा रहा है कि उन्होंने अपने बाॅयफ्रेंड  मैथियास बोए  संग शादी रचा ली है। इतना ही नहीं   होली वाले दिन एक्ट्रेस की मांग में ‘सिंदूर’ देख हर कोई हैरान हो गया। अब शादी की अटकलों के बीच तापसी पन्नू ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पहला पोस्ट शेयर किया, जो वायरल हो रहा है। सामने आईं तस्वीरों में तापसी का साड़ी लुक देखने को मिल रहा है। इसके साथ उन्होंने  ब्लैक लॉन्ग कोट पेयर किया है। तस्वीरों में  उन्होंने अपने लुक को बंधे बालों और हील्स से पूरा किया है। वैसे तो तापसी ने अपने हाथों में कई रिंग्स पहनी हैं लेकिन इस दौरान जिस अंगूठी ने सबका ध्यान खींचा वह थी रिंग फिगर में पहनी अंगूठी। अब ये तस्वीरें भी उनकी शादी की ओर ही इशारा कर रही हैं। 

Content Writer

Smita Sharma