Bollywood Top News: हाॅस्पटिल से डिस्चार्ज हुए अमिताभ बच्चन...''कुंडली भाग्य'' फेम  ट्विंकल वशिष्ठ ने बाॅयफ्रेंड संग लिए सात फेरे

3/15/2024 5:57:23 PM

मुंबई: सदी के माहनायक अमिताभ बच्चन को लेकर दोपहर को एक खबर आई थी जिसने हर किसी को परेशान कर दिया था। खबर थी कि वह हाॅस्पिटल में भर्ती हैं। वहीं अब उन्हें शाम को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके अलावा  'कुंडली भाग्य' फेम ट्विंकल वशिष्ठ ने लाॅन्ग टाइम बाॅयफ्रेंड हर्ष तुली संग सात फेरे लिए। एक्ट्रेस ने अपनी शादी की तस्वीर फैंस के साथ शेयर की हैं। सामने आई तस्वीर में लाल जोड़े में सजी ट्विंकल हर्ष को लिप किस करती नजर आ रही है। आइए डालते हैं मनोरंजन जगत की खबरों पर एक नजर...

 

राहत भरी खबर: एंजियोप्लास्टी सर्जरी के बाद कोकिलाबेन हाॅस्पटिल से  डिस्चार्ज हुए अमिताभ बच्चन

 

सदी के माहनायक अमिताभ बच्चन को लेकर हाल ही में एक खबर सामने आई है। इस खबर को सुनकर उनके फैंस को बड़ी राहत मिलने वाली है। दरअसल, आज यानी 15 मार्च की मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करवाया गया था लेकिन अब उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।  


'कुंडली भाग्य' फेम  ट्विंकल वशिष्ठ ने बाॅयफ्रेंड संग लिए सात फेरे

 

 'कुंडली भाग्य' फेम ट्विंकल वशिष्ठ अब  मिसेज हर्ष तुली बन गई हैं। जी हां, ट्विंकल वशिष्ठ शादी के बंधन में बंध गई हैं। उन्होंने लाॅन्ग टाइम बाॅयफ्रेंड हर्ष तुली संग सात फेरे लिए। एक्ट्रेस ने अपनी शादी की तस्वीर फैंस के साथ शेयर की हैं। सामने आई तस्वीर में लाल जोड़े में सजी ट्विंकल हर्ष को लिप किस करती नजर आ रही है।

 

 

अमिताभ बच्चन की तबियत खराब: कोकिलाबेन हॉस्पिटल में एडमिट बिग बी

  बाॅलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। बिग बी की तबियत खराब बताई जा रही है जिसके चलते उन्हें  मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि अमिताभ बच्चन की एंजियोप्लेस्टी की गई है।  


4 महीने बाद मायके लौटीं प्रियंका: बेटी को सीने से चिपकाए एयरपोर्ट पर स्पाॅट हुईं 'देसी गर्ल'

 

'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा बाॅलीवुड के साथ-साथ हाॅलीवुड का भी बड़ा नाम है। अमेरिकन सिंगर निक जोनस संग शादी के बाद से ही प्रियंका  संयुक्त राज्य अमेरिका में रह रही हैं। कपल की एक प्यारी सी बेटी भी है जिसका नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस हैं। पीसी अमेरिका में अपनी फैमिली संग बेहद ही खुश हैं हालांकि  कभी-कभार वह अपने मायके मुंबई में आती रहती हैं। लंबे समय बाद एक बार फिर से प्रियंका चोपड़ा मुंबई अपने मायके पहुंच गई हैं। हालांकि ये उनकी मोस्ट अवेटेड ट्रिप मानी जा रही है। इस बार बेटी मालती को लेकर प्रियंका यहां पहुंचीं हैं।

सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने PM Modi से की अपील-'भाई की मौत को 45 महीने बीते, हम अब तक खोज रहे जवाब'

 

14 जून 2020 की दोपहर आई खबर ने हर किसी का दिल तोड़ दिया था। खबर थी कि दिग्गज एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड कर लिया। इस खबर ने हर किसी को जोर का झटका दिया था। कोई भी ये मानने को तैयार नहीं था कि हमेशा चेहरे पर मुस्कान रखने वाले सुशांत के दिल में ऐसा कौन सा दर्द था  कि उन्होंने सुसाइड जैसा कदम उठाया। वहीं सुशांत के परिवार वालों ने तो इसे सुसाइड मानने से मना कर दिया था और केस की जांच करने के लिए कहा ता। वहीं अब सुशांत सिंह राजपूत के निधन को लंबा समय गुजर चुका है, लेकिन अभी तक उनकी मौत की गुत्थी सुलझ नहीं पाई है। इस मामले में जांच तो शुरू हुई थी, लेकिन अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। अब एक बार फिर इस केस को लेकर चर्चा जोरों पर है। दरअसल, सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने एक वीडियो शेयर किया है जो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में वह देश के प्रधान मंत्री से गुहार लगाती दिख रही हैं। वीडियो में श्वेता कहती हैं कि ये मैसेज मैंने हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी के लिए रिकॉर्ड किया है। मैं आपको ये याद दिलाना चाहती हूं कि मेरे भाई की मौत को 45 महीना हो चुका है लेकिन अभी तक हमारे पास सीबीआई की जांच को लेकर कोई अपडेट नहीं आया है ।मैं मोदी जी से ये रिक्वेस्ट करना चाहती हूं कि वे इस मामले में आप हस्तक्षेप दें।


पुलकित-कृति की हल्दी में हुआ नूर जोरा का फेमस गिद्दा

 

बॉलीवुड के पावर कपल कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट आज सात फेरे लेकर हमेशा के लिए एक-दूजे के होने जा रहे हैं। शादी की रस्में हरियाणा के मानेसर के होटल आईटीसी ग्रैंड भारत पैलेस में जारी हैं। प्री-वेडिंग फंक्शन में काफी धूम देखने को मिली। पुलकित और कृति के हल्दी में मजा तब ऐड हो गया जब 14 मार्च को, नूर जोरा के रंग नूर कला मंडली ने कपल के हल्दी समारोह में एक शानदार गिद्दा (पंजाबी लोक नृत्य) को परफॉर्म किया। 

 

कपिल शर्मा ने की एड शीरन की मेहमान नवाजी

 

फेमस हाॅलीवुड सिंगर एड शीरन इन दिनों इंडिया में हैं। ऐसे में स्टार्स  उनकी मेजबानी में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। कुछ दिन पहले ही शाहरुख खान ने उनके लिए खास पार्टी होस्ट की थी जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं थीं। वहीं अब कपिल शर्मा ने भी एड शीरन के लिए शानदार शाम होस्ट की। पार्टी में रकुल प्रीत सिंह, जैकी भगनानी, मुनव्वर फारूकी, अरमान मलिक और कई सेलेब्स शामिल हुए।


6 करोड़ की लग्जरी गाड़ी के मालिक बने कार्तिक आर्यन

 

 बाॅलीवुड के हैंडसम हंक कार्तिक आर्यन ने हाल ही में अपने गैरेज में नई गाड़ी शामिल की। कार्तिक कोई छोटी मोटी कार के नहीं बल्कि 6 करोड़ की कीमत वाली लग्जरी गाड़ी के मालिक बने हैं।  जी हां, कार्तिक ने अपनी ड्रीम कार  'रेंज रोवर' खरीदी है। कार्तिक की उनकी चमचमाती कार के साथ कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं जिसमें वह पूजा करती दिख रहे हैं। 

 


सिर पर ओढ़नी..चेहरे पर नूर..पिंक सूट में हूर लगी प्रेग्नेंट प्रिया मलिक

 

बिग बॉस 9 फेम प्रिया मलिक इस समय अपनी प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजाॅय कर रही हैं। हाल ही में प्रिया मलिक की गोदभराई हुईं जिसकी खूबसूरत तस्वीरें उन्होंने इंस्टा पर शेयर की हैं। तस्वीरों में एक्ट्रेस के चेहरे का ग्लो और खुशी साफ साफ देखी जा सकती हैं। प्रिया ने फैमिली के साथ मिलकर पूरे रीति-रिवाज से गोदभराई की रस्में पूरी की। 


किरण खेर ने खरीदी Mercedes-Benz GLS SUV

 

बी-टाउन स्टार्स अपनी लग्जरी लाइफ के लिए जाने जाते हैं। इंडस्ट्री के कई स्टार्स के पास बेहद ही कीमती गाड़ियां हैं। हाल ही में कार्तिक आर्यन 6 करोड़ की लग्जरी गाड़ी के मालिक बने। वहीं अब इस लिस्ट में चंडीगढ़ से सांसद और दिग्गज एक्ट्रेस किरण खेर का नाम जुड़ गया है। किरण खेर ने हाल में ही नई गाड़ी खरीदी है। इससे जुड़ी अपडेट भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सामने आई तस्वीर में किरण खेर अपनी गाड़ी के साथ खड़ी नजर आ रही हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News