Bollywood Top 10: ''इश्क बुलावा'' सॉन्ग फेम सिंगर सनम पुरी ने रचाई शादी,  KGF स्टार यश की एक झलक पाने के चक्कर में फैन ने गंवाई जान

1/12/2024 5:42:35 PM

मुंबई: 'इश्क बुलावा' सॉन्ग फेम सिंगर सनम अपने सपनों की राजकुमारी जुकोबेनी टुंगो संग शादी के बंधन में बंध गए हैं। सनम ने आमिर खान की बेटी आइरा की तरह ही लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड जुकोबेनी संग व्हाइट वेडिंग की है जिसकी तस्वीरें और वीडियोज अब इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं। वहीं दूसरी तरफ  KGF स्टार यश के एक और फैन भी जान से हाथ धो बैठा। यह फैन हाल ही यश के काफिले का बाइक से पीछा कर रहा था और इसी दौरान काफिले से टकरा गया था। अक्षय कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह मुंबई मेट्रो में सफर करते नजर आ रहे हैं। आसपास और भी लोग खड़े हैं, लेकिन कोई भी उन्हें पहचान नहीं पाया। अक्षय के साथ प्रोड्यूसर दिनेश विजन भी दिखे। किसी को भी इस बात की भनक नहीं लगी कि अक्षय कुमार मेट्रो में सवारी कर रहे हैं। आइए  डालते हैं टाॅप 10 खबरों पर एक नजर...

'इश्क बुलावा' फेम सिंगर सनम पुरी ने गर्लफ्रेंड संग की व्हाइट वेडिंग


'इश्क बुलावा' सॉन्ग फेम सिंगर सनम पुरी की खुशी इन दिनों सातवें आसमान पर हैं, क्योंकि वह अपने सपनों की राजकुमारी जुकोबेनी टुंगो संग शादी के बंधन में बंध गए हैं। सनम ने आमिर खान की बेटी आइरा की तरह ही लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड जुकोबेनी संग व्हाइट वेडिंग की है, जिसकी तस्वीरें और वीडियोज अब इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।

 


KGF स्टार यश की एक झलक पाने के चक्कर में फैन ने गंवाई जान

 KGF स्टार यश  ना सिर्फ कन्नड़ इंडस्ट्री बल्कि पूरे इंडिया में जाने जाते हैं। दुनिया भर में उनके फैंस हैं। फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं लेकिन अब उनका क्रेज फैंस की जान पर भारी पड़ रहा है। बीते दिनों  यश के बर्थडे पर बैनर लगाते वक्त तीन फैंस की करंट लगने से मौत हो गई थी और अब एक और फैन भी जान से हाथ धो बैठा।यह फैन हाल ही यश के काफिले का बाइक से पीछा कर रहा था और इसी दौरान काफिले से टकरा गया था। इस टक्कर में यश का यह फैन बुरी तरह घायल हो गया था जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया था लेकिन उस फैन की अब मौत हो गई है।

 

टीशर्ट.. शॉर्ट्स..स्टनिंग लुक में पति और मां संग मुंबई लौटीं आइरा खान

आमिर खान की बेटी आइरा खान ने अपने सपनों के राजकुमार नुपुर शिखारे संग अपनी लाइफ के खूबसूरत फेज में एंट्री की। 3 जनवरी 2024 को आइरा और नुपुर ने अपने करीबी दोस्तों व परिवार के बीच रजिस्टर्ड वेडिंग की थी। इसके बाद वे उदयपुर के लिए रवाना हुए उदयपुर में हाई-टी, मेहंदी ब्रंच, डिनर बैश, संगीत, पायजामा पार्टी और कई प्री-वेडिंग फंक्शन के बाद  कपल ने 10 जनवरी को अपने करीबी दोस्तों और परिवार के बीच शादी रचाई। ना हिन्दू,ना महाराष्ट्रन कपल क्रिश्चन मैरिज रचा कर एक-दूजे का हुआ। कपल की शादी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं थीं। 11 जनवरी 2024 को आइरा खान अपनी मां रीना दत्ता और पति नुपुर शिखरे के साथ उदयपुर से मुंबई लौटी। इस दौरान की कई तस्वीरें सामने आईं। इस दौरान आइरा ब्लू टॉप ,व्हाइट श्रग और ब्लैक शॉर्ट्स में स्टनिंग दिखीं।

 

ट्रैफिक से बचने के लिए प्रोड्यूसर संग अक्षय कुमार ने पकड़ी मैट्रो

 मायानगरी मुंबई एक ऐसा शहर है जहां समय ही पैसा है आदर्श वाक्य और मंत्र है। इस बड़े शहर में लाखों लोग अपने सपने पूरे करने आते हैं। ऐसे में यातायात एक बढ़ती हुई समस्या बनती जा रही है। ऐसे में लोग अपनी कारों को छोड़ सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करते हैं। आम जनता ही नहीं कई बार तो स्टार्स को भी सार्वजनिक परिवहन का विकल्प चुनते देखा गया है। ऋतिक रोशन, टाइगर श्राॅफ जैसे स्टार्स को मैट्रो में यात्रा करते देखा गया। वहीं अब इस लिस्ट में एक और स्टार का नाम जुड़ गया है। ये और कोई नहीं बल्कि खिलाड़ी कुमार यानि एक्टर अक्षय कुमार हैं। अक्षय कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह मुंबई मेट्रो में सफर करते नजर आ रहे हैं। आसपास और भी लोग खड़े हैं, लेकिन कोई भी उन्हें पहचान नहीं पाया। अक्षय के साथ प्रोड्यूसर दिनेश विजन भी दिखे। किसी को भी इस बात की भनक नहीं लगी कि अक्षय कुमार मेट्रो में सवारी कर रहे हैं।


Sexy! स्किनफिट ड्रेस में 'दिलबर गर्ल' ने दिखाया कर्वी फिगर

बाॅलीवुड की दिलबर गर्ल नोरा फतेही अपनी कातिलाना अदाओं और ग्लैमरस लुक्स से कहर ढाने में कोई कसर नहीं छोड़ती। नोरा अक्सर अपने स्टाइलिंग सेंस से फैंस को फिदा होने के लिए मजबूर कर देती हैं। वह अपनी कर्वी फिगर और बॉडी टाइप के हिसाब से ही कोई भी ड्रेस कैरी करती हैं। हाल ही में उनकी कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं जिसे देख फैंस का मुंह खुला रह गया है। इन तस्वीरों में वह सिल्वर वन पीस में नजर आ रही हैं। वह इस कट आउट वाली स्किनफिट ड्रेस में अपना कर्वी फिगर फ्लाॅन्ट कर रही हैं। 

 

It's Selfie Time: मां प्रियंका चोपड़ा की तरह सेल्फी क्वीन हैं मालती मैरी

 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी अलग पहचान बनाई है। एक अच्छी एक्ट्रेस होने के साथ-साथ वह एक बेहद ही अच्छी मां भी हैं। उन्हें अक्सर अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते देखा जाता है। वह कभी अपनी प्यारी बेटी मालती के साथ खेलते और लाड़-प्यार करते नज़र आती हैं।हाल ही में प्रियंका की लाडली बेटी ने कुछ ऐसा कारनामा किया जिसे देख एक्ट्रेस भी अपने फैंस के साथ इन पलों को शेयर करने से खुद को रोक नहीं पाईं। दरअसल प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी मालती की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की हैं। तस्वीरों में वे सेल्फी शामिल थीं जिन्हें उनकी बेटी मालती मैरी ने लेने की कोशिश की थी। 

 

प्रतीक बब्बर ने गर्लफ्रेंड प्रिया बनर्जी संग की गुपचुप सगाई !

 प्रतीक बब्बर बॉलीवुड के सबसे प्रतिभाशाली एक्टर्स में से एक हैं। राज बब्बर के एक्टर बेटे प्रतीक बब्बर फिल्मों के साथ-साथ अपनी  पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। ये तो हम सब जानते हैं कि पत्नी सान्या से अलग होने के बाद एक्टर की लाइफ में नए प्यार की एंट्री हुई थी। खबरें थी कि वह बार-बार देखो एक्ट्रेस प्रिया बनर्जी को डेट कर रहे हैं। वहीं वैलेंटाइन डे के मौके पर एक्टर नेअपने सीक्रेट रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया है। उन्होंने गर्लफ्रेंड के साथ इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर प्यार का इज़हार किया था। वहीं अब खबर आ रही है कि दोनों ने गुपचुप तरीके से सगाई कर ली।

 

इमरान हाशमी ने खरीदी 12.25 करोड़ की चमचमाती Rolls Royce

बॉलीवुड के सीरियल किसर इमरान हाशमी अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में रहते हैं। अब हाल ही में एक्टर ने अपने कार कलेक्शन में एक नई कार शामिल की है, जिसको लेकर वह एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल, इमरान इंडिया की सबसे महंगी कार के मालिक बने है। नई कार के साथ उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसे फैंस खूब लाइक कर रहे हैं।

 

अंकिता लोखंडे की सासू मां के बयानों पर भड़की रश्मि देसाई



टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे इन दिनों रियलिटी शो बिग बॉस 17 के घर में खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। शो में अंकिता की उनके पति विक्की जैन संग खूब तू-तू मैं-मैं देखने को मिली। इतना ही नहीं, कई बार तो एक्ट्रेस ने अपने पति के साथ रहने से भी मना कर दिया। वहीं, बिग बॉस के घर में में पहुंची अंकिता लोखंडे की सास यानी विक्की जैन की मां ने शो में एक नया ही ट्विस्ट ला दिया। हालांकि, शो से निकलने के बाद भी अंकिता की सास ने कुछ ऐसे कमेंट किए कि जिससे एक्ट्रेस की दोस्त रश्मि देसाई भड़क गई और उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए विक्की जैन की मां पर अपना गुस्सा जाहिर किया है।

 

उत्तरकाशी टनल में फंसे मजदूरों को बचाने वाले हीरोज से मिले शाहरुख खान



सुपरस्टार शाहरुख खान बीते बुधवार इंडियन ऑफ द ईयर अवॉर्ड्स इवेंट में पहुंचे, जहां उन्हें इंडियन ऑफ द ईयर अवॉर्ड से नवाजा गया। इसी इवेंट में उत्तरकाशी के नायकों को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान शाहरुख ने उत्तरकाशी टनल में फंसे मजदूरों को सकुशल बाहर निकालने वाले हीरोज के साथ मुलाकात की और उनके साथ सेल्फी भी खिंचवाई। एक्टर की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी सामने आई हैं, जो फैंस का खूब दिल जीत रही हैं।
 

 

 

Content Writer

Smita Sharma