दूसरी बार पापा बने शाहीर शेख...मनोकनी में रणदीप हुड्डा की पत्नी ने दिखाया फिगर, पढ़ें बाॅलीवुड की टाॅप खबरें

1/1/2024 4:14:25 PM

मुंबई: क्या आप मनोरंजन जगत से जुड़ी खबरों का मजा लेने से चूक गए हैं? चिंता ना करें बाॅलीवुड तड़का की टीम आपके लिए आज की टाॅप खबरें लेकर आया है। जहां एक तरफ पूरा बी-टाउन नए साल के जश्न में डूबा दिखा। वहीं दूसरी तरफ शाहीर शेख दूसरी बार पापा बनने की खबरों को लेकर चर्चा में रहे।  आइए डालते हैं टाॅप खबरों पर एक नजर..

 

एक बार फिर प्यारी सी बेटी के पापा बने शाहीर शेख

 

एक्टर शाहीर शेख टीवी इंडस्ट्री के चर्चित स्टार्स में एक हैं।एक ऐसे स्टार हैं जो अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफैशनल लाइफ को हमेशा से ही अलग रखते हैं। शाहीर ने नवंबर 2020 में अपने प्यार रुचिका कपूर के साथ शादी रचाई। कपल ने सितंबर, 2021 को प्यारी सी बेटी को जन्म दिया जिसका नाम अनाया रखा है। कपल की लाडली दो साल की हो गई है लेकिन आज तक कपल ने उसका चेहरा दुनियावालों को नहीं दिखाया। वहीं अब कपल के घर एक बार फिर नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजी है। रुचिका ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है।

 

रणदीप हुड्डा ने लिन लैशराम संग केरल में मनाया न्यू ईयर

रणदीप हुडा और लिन लैशराम ने हाल ही में अपनी साधारण पारंपरिक शादी से दर्शकों का खूब ध्यान खींचा। वहीं हाल ही में रणदीप को अपनी नई नवेली वाइफ लिन संग एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। ये जोड़ी अपने हनीमून के लिए रवाना हुए थे और अब कपल ने अपने हनीमून की प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं। दोनों हाल ही केरल पहुंचे और वहां साथ में क्वालिटी टाइम बिताया। रणदीप हुडा और लिन लैशराम ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर दो तस्वीरें शेयर की हैं।

 

पार्टी ना करके नया साल मनाने हरिद्वार पहुंचीं सोनाली बेंद्रे

 

 नया साल 2024 शुरू हो गया है। लोग अपने परिवार और करीबियों को कॉल और मैसेज के जरिए नए साल की शुभकामनाएं दे रहे हैं। जनता से लेकर सोशल मीडिया स्टार्स और एक्टर्स, 2024 का स्वागत करने के लिए जमकर पार्टी कर रहे हैं। चाहे वह परिवार के साथ हो या दोस्तों के साथ लगभग हर सेलेब सेलिब्रेशन के मूड में नजर आ रहा है। जहां ज्यादातर सेलेब्स ने परिवार और दोस्तों के साथ पार्टी कर रहे हैं।वहीं दूसरी तरफ सोनाली बेंद्रे ने इस साल पार्टी को छोड़कर आध्यात्म की ओर जाने का फैसला किया। सोनाली बेंद्रे पति गोल्डी बहल और बेटे रणवीर बहल के साथ हरिद्वार निकल पड़ी हैं। इस दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

 

मुंबई के खार में जॉन अब्राहम ने खरीदा आलीशान बंगला

 साल 2023 में  बॉलीवुड की कई हस्तियों ने प्रॉपर्टी में इनवेस्ट किया था। इस लिस्ट में आलिया भट्ट से लेकर अनन्या पांडे तक का नाम शामिल था। वहीं अब नए साल पर इस लिस्ट में एक और स्टार का नाम शामिल हो गया है। ये स्टार और कोई नहीं बल्कि जाॅन अब्राहम हैं। जॉन अब्राहम ने मुंबई के लिंकिंग रोड खार पर एक बंगले की डील फाइनल कर ली।जॉन अब्राहम ने 75.07 करोड़ का बंगला खरीदा है। 

 22 फरवरी को जैकी भगनानी की दुल्हनिया बनेंगी रकुलप्रीत सिंह

   साल 2023 में कई बाॅलीवुड स्टार्स ने अपनी लाइफ के खूबसूरत सफर की शुरुआत की। कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा, परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा, अथिया शेट्टी और के एल राहुल,रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम समेत कई ऐसे स्टार्स थे जिन्होंने अपने प्यार संग शादी रचाई। अब यही सिलसिला 2024 में भी देखने को मिला। शादी करने के इस सिलसिले में पहला नाम अक्सर चर्चा में रहने वाले कपल  रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी का है। इन दिनों बैंकाॅक में वेकेशन मना रहे इस कपल ने अब शादी करने का फैसला कर लिया है। खबरों की मानें तो कपल गोवा में सात फेरे लेगा।  

शादी के बाद लंदन में पति राघव संग पहला न्यू ईयर

नए साल 2024 की शुरुआत हो चुकी है। 31 दिसंबर की रात 12 बजे आम जनता से लेकर बी-टाउन स्टार्स ने नए साल का जश्न मनाया। सभी ने अपनी सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। इसी कड़ी में परिणीति चोपड़ा ने भी कुछ तस्वीरें शेयर की। परिणीति ने पति राघव चड्ढा संग नए साल की शुरुआत की। शादी के बाद अपना पहला न्यू ईयर कपल ने लंदन में मनाया। इस दौरान कपल का रोमांटिक अंदाज देखने को मिला। पहली तस्वीर में परिणीति पति राघव के साथ कोजी अंदाज में देखने को मिल रही हैं।

 

चर्चा में हैं लाडो रानी को सीने से लगाए प्यार से निहारते अभिनव शुक्ला की तस्वीर

 

 

टीवी के मोस्ट पाॅपुलर कपल रुबीना दिलाइक और अभिनव शुक्ला इस समय सातवें आसमान पर हैं। हों भी क्यों ना आखिर रुबीना-अभिनव के घर एक नहीं बल्कि दो नन्हें बच्चों की किलकारी जो गूंजी हैं। रुबीना ने इसी साल 27 नवंबर को दो प्यारी सी बेटियों को जन्म दिया। हालांकि घर में आईं इन दो नन्हीं लक्ष्मी की खबर को उन्होंने 1 महीने तक छिपाकर रखा था। कपल ने 27 दिसंबर 2023 को उन्होंने दुनिया के सामने इसकी घोषणा की और सोशल मीडिया पर अपनी एक फैमिली फोटो के साथ बच्चियों के नाम का भी खुलासा किया। कपल ने अपनी लाडलियों का नाम  ईधा और जीवा रखा है। अब अभिनव ने न्यू ईयर पर अपनी एक लाडो संग प्यारी सी तस्वीर शेयर की है।

Content Writer

Smita Sharma