Bollywood Top 10:''उड़ान'' की निर्माता कविता चौधरी का निधन...16 साल में इतनी बदल गईं ''वॉन्टेड गर्ल''

2/16/2024 6:32:13 PM

 मुंबई: मनोरंजन जगत से आज 16 फरवरी को कई दिल तोड़ देने वाली खबरें सामने आईं। जहां एक तरफ हार्ट अटैक ने हिंदी धारावाहिक सीरियल 'उड़ान' की निर्माता एवं दिग्गज एक्ट्रेस कविता चौधरी की जान ले ली। वहीं दूसरी तरफ RRR के सिनेमैटोग्राफर केके सेंथिल कुमार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। सिनेमैटोग्राफर केके सेंथिल कुमार का उनकी पत्नी रूही उर्फ ​​रूहीनाज़ से हमेशा के लिए साथ छूट गया। रूही उर्फ ​​रूहीनाज़ ने वीरवार को अंतिम सांस ली। इसके अलावा एक्ट्रेस आयशा टाकिया के बदले लुक ने भी खूब सुर्खियां बटोरी। इतना ही नहीं 5 दिन बाद दुल्हन बनने जा रही दिव्या अग्रवाल अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में आ गई हैं। आइए डालते हैं मनोरंजन जगत की टाॅप खबरों पर एक नजर...


नहीं रहीं धारावाहिक सीरियल 'उड़ान' निर्माता कविता चौधरी

 

बी-टाउन से हाल ही में दिल तोड़ देने वाली खबर सामने आई है। खबर है कि हिंदी धारावाहिक सीरियल 'उड़ान' की निर्माता एवं दिग्गज एक्ट्रेस कविता चौधरी अब हमारे बीच नहीं रहीं। उनका निधन हार्ट अटैक के चलते हुआ। दिग्गज एक्ट्रेस कविता चौधरी का अंतिम संस्कार16 फरवरी की सुबह 10 बजे शिवपुरी अमृतसर में हुआ। 


सूजा चेहरा...बढ़ा वजन...16 साल में इतनी बदल गईं 'वॉन्टेड गर्ल' 

'टार्जन द वंडर कार' की 'प्रिया' या फिर सलमान खान की 'वाॅन्टेड' फिल्म की जाह्नवी उर्फ एक्ट्रेस आयशा टाकिया तो आप सबको याद ही होगी। आयशा ने  अपनी क्यूट स्माइल और दमदार एक्टिंग से फैंस को अपना दीवाना बना लिया था। उनकी मासूमियत पर हर कोई फिदा हो गया था। करियर में अच्छा करने वाली आयशा ने अचानक ही फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी थी। आयशा टाकिया काफी लंबे समय से लाइमलाइट से दूर हैं। एक्ट्रेस कभी-कभार की कहीं स्पॉट हो जाती है। वहीं अब शुक्रवार को एक्ट्रेस बेटे मिखाइल आज़मी के साथ स्पाॅट किया गया। इस दौरान आयशा को पहचान बेहद ही मुश्किल था। 

 'RRR' के सिनेमैटोग्राफर की पत्नी रूही का निधन

  'बाहुबली', 'RRR' के सिनेमैटोग्राफर केके सेंथिल कुमार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है।  सिनेमैटोग्राफर केके सेंथिल कुमार का उनकी पत्नी रूही उर्फ ​​रूहीनाज़ से हमेशा के लिए साथ छूट गया। रूही उर्फ ​​रूहीनाज़ ने वीरवार को अंतिम सांस ली। रूही का मल्टीपल हेल्थ कॉम्पलीकेशन की वजह से सिकंदराबाद के KIMS अस्पताल में मौत हुई है।  एक रिप्रेजेंटेटिव के मुताबिक रूही का अपनी जिंदगी के अंतिम दिनों में इलाज के दौरान कई ऑर्गन फेलियर के चलते निधन हो गया।   

 

ढोल नाइट में सज-धजकर पहुंचीं Bride To Be रकुल प्रीत सिंह

बाॅलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह 21 फरवरी को दुल्हनिया बनेगीं। रकुल प्रीत सिंह गोवा में प्यार जैकी भगनानी संग परिवार और दोस्तों के बीच सात फेरे लेंगी। कपल की शादी को अब बस कुछ ही समय बचा है ऐसे में शादी की तैयारियां सभी पूरी हो गई हैं। दुल्हन के स्वागत के लिए जैकी भगनानी का सुंदर रोशनी से जगमगा गया है। गोवा में शुरू होने वाली रस्मों से पहले भगनानी परिवार ने ढोल नाइट का आयोजन किया। इस ढोल नाइट में रकुल अपने परिवार के साथ पहुंचे। रकुल सज धज कर अपने होने वाले ससुराल में पहुंची। लुक की बात करें तो ढोल नाइट के लिए उन्होंने ट्रेडशिनल आउटफिट को चुना।

 

अरबाज संग एयरपोर्ट पर स्पाॅट हुईं शूरा का स्टाइलिश लुक

 

 बॉलीवुड एक्टर और  फिल्म निर्माता अरबाज खान बीते साल दूसरी बार दुल्हा बने। अरबाज खान ने दिसंबर में सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से निकाह रचाया। शादी के बाद से ही ये कपल आए दिन फैंस संग अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करता रहता है। हाल ही में प्यार में डूबे इस कपल को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पाॅट किया गया। इस दौरान दोनों हाथों में हाथ थाम चलते नजर आए। लुक की बात करें तो अरबाज खान ब्लैक बैगी पैंट और व्हाइट स्वेटशर्ट में हैंडसम दिखे। उन्होंने व्हाइट स्नीकर्स से लुक को पूरा किया। वहीं  उनकी पत्नी शूरा की बात है, तो वह मैचिंग पैंट के साथ ब्लैक क्रॉप टॉप में स्टाइलिश दिखीं।

 


वैलेंटाइन डे पर पति और नन्हीं राजकुमारियों संग घूमने निकलीं रुबीना

टीवी के क्यूट कपल रूबीना दिलाइक और अभिनव शुक्ला इस समय अपनी पेरेंटहु़ड लाइफ को एंजाॅय कर रहे हैं। लाइफ में एक नहीं बल्कि दो दो नन्हीं परियों के आने के बाद कपल की दुनिया उनके इर्द गिर्द बस गई है। हाल ही में इस कपल ने अपनी नन्हीं राजकुमारियों संग वेलेनटाइन डे सेलिब्रेट किया। इस प्यार भरे दिन पर रूबीना पति अभिनव, बेटियों जीवा- एधा और मां संग घूमने निकली जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस ने इंस्टा पर शेयर की हैं। 

 

4 साल की हुई कुंद्रा फैमिली की जान

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा इस समय बेहद खुश हैं। हों भी क्यों ना आखिर उनकी जान यानि बेटी समीशा शेट्टी कुंद्रा 4 साल की हो गई हैं। लाडली के बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए सिंगापुर पहुंची। जहां उन्होंने डिज्नीलैंड में बर्थडे सेलिब्रेशन किया। हर बच्चे के लिए डिज्नीलैंड एक सपने जैसा होता है और समीशा भाग्यशाली हैं, जिन्हें अपना चौथा जन्मदिन डिज्नीलैंड (सिंगापुर) में मनाने का मौका मिला। बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें शिल्पा ने इंस्टा स्टोरी पर शेयर की हैं। 

 

प्रेग्नेंट हैं 5 दिन बाद दुल्हनिया बनने जा रही है दिव्या अग्रवाल !

 

इस वेडिंग सीजन में अब तक कई टीवी और बॉलीवुड स्टार्स शादी के बंधन में बंध चुके हैं। अब इस लिस्ट में  बिग बॉस ओटीटी 1 विनर दिव्या अग्रवाल का नाम भी शामिल हो गया। दिव्या अग्रवाल 20 फरवरी को बिजनेसमैन बाॅयफ्रेंड अपूर्व पडगांवकर संग सात फेरे लेंगी। 5 दिन बाद दुल्हन बनने जा रही दिव्या इस समय अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा बटोर रही हैं। सोशल मीडिया पर खबरें छाईं हैं कि दिव्या शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हैं। ऐसा हम नहीं बल्कि सोशल मीडिया यूजर्स कह रहे हैं। 

 

प्री-वेडिंग फंक्शन में दुल्हनिया रकुल प्रीत सिंह ने चौदवीं का चांद बन लूटी महफिल

 

बी-टाउन के गलियारों में इस समय बाॅलीवुड कपल रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी को लेकर ही चर्चाएं हैं। रकुल प्रीत सिंह 21 फरवरी को जैकी भगनानी की दुल्हनिया बनेंगी। कपल गोवा में परिवार और दोस्तों के बीच सात फेरे लेगा। वहीं शादी की सारी तैयारियां तैयारियां पूरी हो गई हैं। दुल्हन के स्वागत के लिए जैकी भगनानी का सुंदर रोशनी से जगमगा गया है। शादी से चंद दिनों पहले 15 फरवरी को जैकी भगनानी ने ढोल नाइट रखी जिसमें होने वाली दुल्हनिया अपने परिवार और रिश्तेदारों संग पहुंची थी। रकुल सज सवर कर अपने प्री-वेडिंग फंक्शन में पहुंची थी। यूं तो बीती रात ही एक्ट्रेस का लुक सामने आया था लेकिन उनकी छोटी सी झलक ही दिखी थी। वहीं अब खुद Bride To Be  ने अफनी प्री-वेडिंग लुक को फैंस के साथ शेयर किया। लुक की बात करें तो रकुल ने ग्रीन शरारा सूट पेयर किया था जिसमें वह किलर लग रही थीं। 

 


20 फरवरी को हम पति-पत्नी बन जाएंगे...मंगेतर संग कोजी तस्वीरें शेयर कर दिव्या अग्रवाल  ने रिवील की वेडिंग डेट

बिग बॉस ओटीटी 1 विनर दिव्या अग्रवाल अपनी लाइफ के सबसे खूबसूरत फेज की शुरुआत करने जा रही हैं। दिव्या इस साल फरवरी के महीने में बॉयफ्रेंड अपूर्व की दुल्हनिया बनेंगी। वहीं अब दिव्या ने अपूर्व संग कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर वेडिंग डेट अनाउंस कर दी है। दिव्या 20 फरवरी को दुल्हनिया बनेंगी। सामने आई तस्वीरों में दिव्या ब्लैक आउटफिट में दिख रही हैं। वहीं अपूर्व व्हाइट शर्ट और जींस में नजर आ रहे हैं। 

Content Writer

Smita Sharma