सोमी अली को हुई एक्स सलमान खान की चिंता...हाई कोर्ट ने करीना कपूर को भेजा नोटिस, पढ़ें बाॅलीवुड की खबरें

5/11/2024 5:27:00 PM

मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर 14 अप्रैल को गोलीबारी मामले में पुलिस लगातार जांच कर रही है। इस मामले में सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली की प्रतिक्रिया सामने आई है। अक्सर सलमान के खिलाफ बोलने वाली सोमी अली खान के बोल अचानक बदल गए हैं। उन्होंने सलमान की तरफ से बिश्नोई समाज से माफी मांगी। इसके अलावा अब्दू रोजिक की सगाई की तस्वीरों ने भी खूबस चर्चा बटोरी। इतना ही नहीं करीना कपूर खान भी कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। करीना को उनकी किताब के चलते हाई कोर्ट ने नोटिस भेजा है। आइए डालते हैं मनोरंजन जगत की खबरों पर एक नजर..

'नुकसान पहुंचाने से हिरण वापस नहीं आएगा'..एक्स सलमान की तरफ से सोमी अली ने बिश्‍नोई समाज से मांगी माफी

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर 14 अप्रैल को गोलीबारी मामले में पुलिस लगातार जांच कर रही है। इस घटना के बाद सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी गई। वहीं सलमान के चाहने वालों को इस घटना के बाद उनकी चिंता सताने लगी। अब इस मामले में सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली की प्रतिक्रिया सामने आई है। अक्सर सलमान के खिलाफ बोलने वाली सोमी अली खान के बोल अचानक बदल गए हैं।

 

हाई कोर्ट ने करीना कपूर को भेजा नोटिस

 बाॅलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। वह तीन साल पहले लाॅन्च हुईं किताब की वजह से मुश्किलों में घिर गईं हैं। दरअसल, करीना कपूर ने दूसरे बेटे जेह के जन्म के समय एक किताब लॉन्च की थी जिसका नाम 'करीना कपूर खान्स प्रेग्नेंसी बाइबल' है। अब इसी टाइटल को लेकर विवाद हुआ। ये मामला कोर्ट तक भी पहुंचा और अब अदालत ने एक्ट्रेस को नोटिस भेजा है।

48 की उम्र में दूसरी बार मां बनेंगी एकता कपूर !

 

अपने सुपरहिट सीरियल्स से इंडस्ट्री पर राज करने वाली डेली सोप क्वीन एकता कपूर एक प्यारे से बेटे की मां हैं। एकता 2019 में सेरोगेसी के जरिए प्यारे से बेटे की मां बनीं थी जिसका उन्होंने  रवि कपूर नाम रखा था। रवि के आने के बाद एकता की दुनिया उसके आस-पास बस गई। वहीं अब खबर आ रही है कि एकता दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। 

 

Engagement Pics: अब्दू ने दिखाई होने वाली दुल्हनिया की झलक

 'बिग बॉस 16' फेम अब्दु रोजिक ने इस बात को सच कर दिया कि  यदि आप सपना देख सकते हैं, तो आप उसे हासिल भी कर सकते हैं। एक समय था जब लोग बौनेपन के कारण अब्दु का मजाक उड़ाते थे लेकिन अब्दु ने न केवल रूढ़ि को तोड़ा और दुनिया भर में अपने फैंस के दिलों में एक बड़ी जगह बनाई।इतना ही नहीं अब तो छोटे भाईजान दूल्हा बनने जा रहे हैं।  उन्हें अपनी 'ड्रीम गर्ल' मिल गई है और वह 7 जुलाई 2024 में उससे शादी करने के लिए तैयार हैं। अप्रैल 2024 में अब्दु ने अपने जीवन के प्यार अमीरा से सगाई की थी। 

12वीं में रजनीकांत के नाती का कमाल: धनुष-ऐश्वर्या के लाडले ने हासिल किए 94% !

साउथ एक्टर और रजनीकांत के दामाद धनुष तमिल फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। साउथ ही नहीं बल्कि  धनुष ने बॉलीवुड में फिल्म निर्माता आनंद एल राय के साथ रांझणा और अतरंगी रे जैसी फिल्मों में भी काम किया है।अपने करियर में उतार-चढ़ाव के बावजूद उन्होंने अपनी बेदाग प्रतिभा से अपने प्रशंसकों के दिलों में मजबूत पकड़ बनाए रखी है। वहीं अगर रजनीकांत के दामाद धनुष साउथ सिनेमा के सुपरस्टार हैं तो उनके नाती यात्रा (धनुष के बेटे) भी कुछ कम नहीं हैं। ऐसा हम यूं नहीं कह रहे। दरअसल, धनुष के बड़े बेटे यात्रा की मार्कशीट सोशल मीडिया पर  वायरल हो रही है। स्टारकिड के 12वीं के अंक देखकर लोग भौचक्के हो रहे हैं। 

 

My Angels...पति निक जोनस और मालती मैरी के साथ प्रियंका की प्यारी तस्वीर

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस पने काम और व्यस्त रूटीन के बीच अपनी लाडली बिटिया मालती मैरी के लिए वक्त निकालना नहीं भूलते। अक्सर निकयांका को बेटी मालती मैरी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते देखा गया। इस समय प्रियंका और निक बेटी मालती मैरी के साथ डबलिन, आयरलैंड, में हैं जहां से आए दिन जोनस फैमिली की तस्वीरें सामने आती रहती हैं। हाल ही में प्रियंका ने पति निक और बेटी मालती मैरी के साथ तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में  मालती मैरी मम्मी प्रियंका के कंधे पर बैठी हैं। वह उनकी टोपी से खेल रही हैं। वहीं निक दोनों को देखकर मुस्कुरा रहे हैं।

 

कैमरे में कैद हुई पंखुड़ी अवस्थी की लाडली की पहली झलक

 ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम पंखुड़ी अवस्थी इन दिनों मदरहुड एन्जॉय कर रही हैं।वह ट्विन्स बच्चे राध्या और रादित्य की परवरिश में अपना समय दे रही हैं। पंखुड़ी अवस्थी अक्सर अपने ट्विन्स के साथ प्यारी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं हालांकि उन्होंनेअब तक अपने बच्चों का फेस इंस्टा फैमिली को नहीं दिखाया है। लेकिन अब फैंस को राध्या के चेहरे के दीदार हो गए हैं।

अक्षय तृतीया पर हुई सुरभि चंदना की 'चूड़ा वधना' रस्म

'इश्कबाज' फेम सुरभि चंदना अपने जीवन के सबसे अच्छे दौर का आनंद ले रही हैं। सुरभि ने इसी साल अपने प्रेमी करण शर्मा से जयपुर में शादी की है। उनकी शादी के जश्न ने सुर्खियां बटोरीं।उनका दुल्हन का लुक बिल्कुल नया और हटकर था। सुरभि ने हल्दी, मेहंदी से लेकर शादी, हनीमून के स्पेशल मोमेंट्स सुरभि ने सोशल मीडिया पर फैंस को दिखाए। अब सुरभि की शादी को दो महीने पूरे हो गए हैं। ऐसे में  सुरभि की 'चूड़ा वधना' की रस्म हुई जिसकी वीडियो उन्होंने इंस्टा पर शेयर की। इस दौरान सुरभि काफी इमोशनल नजर आईं। 

 

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Related News