हेमा मालिनी समेत इन स्टार्स ने दी गुड़ी पड़वा, बैसाखी और नवरात्रि की बधाई, रामायण के ''राम'' और ''लक्ष्मण'' ने भी इस अंदाज में किया विश

4/13/2021 1:40:18 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. 14 अप्रैल का दिन काफी खास है, क्योंकि आज  से बैसाखी, गुड़ी पड़वा और चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। पूरे देश में चैत्र नवरात्रि के त्योहार की धूम मची हुई है। वहीं पंजाब में बैसाखी तो महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा की। लोग इस मौके को अपने-अपने अंदाज में सेलिब्रेट कर रहे हैं और लोगों को विशेष शुभकामनाए भी दे रहे हैं। वहीं बॉलीवुड स्टार्स ने भी अपने-अपने अंदाज में फैंस को सोशल मीडिया के जरिए बधाई दी है। 

 

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने इंस्टाग्राम पर लिखा 'सच है, महामारी ने फिर से अपना बदसूरत सिर उठाया है ! यह नया साल (उगादी, गुड़ीपड़वा आज मनाया जाता है) तमिल पुथंडु कल, बंगाली पोइला बैशाख, केरल के विशु सभी इस महीने मनाए जाते हैं। आप सभी को एक सुरक्षित और स्वस्थ नव वर्ष की शुभकामनाएं, अपना ख्याल रखें।' 

सोनाली बेंद्रे ने ट्वीटर पर अपना एक वीडियो शेयर कर मराठी अंदाज में  गुड़ी पड़वा की बधाई दी है।

 

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने तो भारत का नक्शा शेयर कर बता दिया कि आज का दिन पूरे देश के लिए खास है।

 


टीवी के सीरियल 'रामायण' के 'राम' की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल ने भी फैंस को चैत्र नवरात्रि की बधाई दी।


वहीं 'रामायण' के 'लक्ष्मण' यानि सुनील लहरी ने भी फैंस को हिंदू नववर्ष की शुभाकामनाए दी हैं और लोगों की सुख, शांति के लिए भी दुआ मांगी है।


वहीं एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने भी अपनी एक बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर कर फैं को गुड़ी पड़वा की शुभकामनाएं दी हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bhumi 🌻 (@bhumipednekar)

इन स्टार्स के अलावा पूजा बत्रा शाह, एकता कपूर, राणा दग्गुबाती, फरहान अख्तर, शेफाली जरीवाला और शहनाज गिल ने भी गुड़ी पड़वा, बैसाखी और नवरात्रि की फैंस को बधाईयां अपने अंदाज में बधाईयां दी हैं।

 

 

 

 

 

 

 

Content Writer

suman prajapati